गढ़वा में सड़क हादसा: 'छेका' की खुशियां मातम में बदलीं, टाटा मैजिक और टेंपो की टक्कर में 2 की मौत, 12 घायल

Garhwa Road Accident: गढ़वा के श्री वंशीधर नगर-भवनाथपुर मार्ग पर दहेड़िया गांव के पास रविवार को मैजिक और टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में 12 वर्षीय किशोर और एक चालक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं. पीड़ित परिवार 14 मई को होने वाली शादी के लिए सगाई की रस्म निभाने जा रहा था.

Garhwa Road Accident, गढ़वा, (अविनाश की रिपोर्ट): नियति का क्रूर मजाक कहें या तेज रफ्तार का कहर, गढ़वा जिले के दहेड़िया गांव के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए. श्री वंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर एक सवारी मैजिक और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सगाई की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

बताया जाता है कि केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव का एक परिवार टेंपो पर सवार होकर श्री वंशीधर नगर के कुंबा गांव जा रहा था. परिवार के सदस्य विकास उरांव की 14 मई को होने वाली शादी के लिए ‘छेका’ (सगाई) की रस्म निभाने जा रहे थे. घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और चारों तरफ उत्साह का माहौल था, लेकिन दहेड़िया के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित मैजिक ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया.

टक्कर इतनी जोरदार कि उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला. हादसे में केतार निवासी अजय कुमार (12 वर्ष) की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई, वहीं मैजिक चालक इंद्रजीत गुप्ता (35 वर्ष) ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

Also Read: Palamu: शादी के मंडप से दुल्हन फरार, छोटी बहन से हुई दूल्हे की शादी

7 घायलों की स्थिति नाजुक, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव और टिंकू उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया.

शादी वाले घर में छाया मातम

विकास उरांव के घर में 14 मई की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. सगाई की रस्म के बाद खुशियां और बढ़नी थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे छाताकुंड गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: जमशेदपुर में ग्रामीणों का ‘बड़ा एक्शन’: डिमना लेक के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 जोड़े धरे गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >