सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को जेल, जब्त मोबाइल को जांच के लिए भेजेगी पुलिस

रमकंडा (मुकेश तिवारी) : गढ़वा के नक्सल प्रभावित दुर्जन गांव की एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रमकंडा पुलिस ने जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता का चचेरा देवर मनोज राम, विनोद राम व रिंटू राम शामिल हैं. सभी आरोपी इसी गांव के रहनेवाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसमें वीडियो बनाकर वायरल किया गया था. आपको बता दें कि ये घटना 9 दिसंबर की रात की है.

Also Read: JAC Board Exam 2021 : झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में इतने अंकों की होगी लिखित परीक्षा, मैट्रिक-इंटर के लिए वेटेज ऑफ मार्क्स भी तय, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही रमकंडा थाना प्रभारी हितनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ही इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर की रात पीड़िता के पति व उसके बच्चों के एक शादी समारोह में जाने की सूचना के बाद उक्त आरोपियों ने पीड़ित महिला के घर का छप्पर तोड़ दिया था और घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : रांची से बोकारो का सफर होगा आसान, रोजाना चलेगी ये पैसेंजर ट्रेन, काउंटर से ले सकेंगे टिकट

आरोपियों ने पीड़िता के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट भी की थी. इतना ही नहीं मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था. इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है, जिससे वीडियो बनाकर वायरल किया गया था. पुलिस इसे जांच के लिए भेजेगी. थाना प्रभारी हितनारायण महतो ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: Sarkari Naukri : भारतीय सेना में नौकरी का है सुनहरा मौका, रांची में आयोजित होगी आर्मी भर्ती रैली, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >