Gadar 2 Vs OMG 2: सनी देओल या अक्षय कुमार, किसे मिली तगड़ी फीस? यहां जानें

फिल्म ‘गदर 2’ और ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. दोनों फिल्में 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चलिए आपको बताते है फिल्म के लिए सनी देओल या अक्षय कुमार किसने अधिक फीस ली है.

Gadar 2 VS OMG 2: फिल्म ‘गदर 2’ और ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त 2023 को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है. पिछली बार गदर में तारा सिंह अपनी सकीना को वापस हिन्दुस्तान लाने के लिए पाकिस्तान गए थे. इस बार अपने बेटे के लिए तारा सिंह पाकिस्तान की सेना से लोहा लेंगे. फिल्म के लिए सनी ने 5 करोड़ रुपये फीस मिली है. वहीं, ‘ओएमजी 2’ का निर्देशन अमित राय ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, पकंज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में है. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने मूवी के लिए 35 करोड़ रुपये लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >