Gadar 2: हैंडपंप नहीं बल्कि इस बार बैलगाड़ी उठाकर तारा सिंह ने दुश्मनों को चटाई धूल, गदर 2 का फर्स्ट लुक

Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसमें तारा सिंह को हैंडपंप की जगह बैलगाड़ी उठाते देखा जा सकता है.

Sunny Deol Gadar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है. इसमें उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा भी हैं. फैंस फिल्म से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब फिल्म का फर्स्ट वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि कि सनी देओल धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि यह फिल्म साल 2001 की ब्लॉकबस्टर “गदर: एक प्रेम कथा” की रीमेक है.

गदर 2 का फर्स्ट वीडियो आया सामने

दरअसल जियो स्टूडियो की ओर से साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की एक झलक दिखाई गई है. इसी वीडियो में फिल्म ‘गदर 2’ की धमाकेदार झलक दिखीं, जिसे देखकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा सिंह उर्फ सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया उठाकर दुश्मनों का खात्मा कर रहे हैं. उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता और सिर पर काले रंग की ही पगड़ी बांध रखी है. एक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं.

पहले पार्ट में हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन था जबरदस्त

गदर 2 के पहले पार्ट में सनी देओल ने दुश्मनों से अपनी पत्नी शकीना को बचाने के लिए हैंडपंप उखाड़ा था. ये सीन काफी चर्चा में रहा था और आजतक फैंस सीन की चर्चा करते हैं. ये सनी देओल का आइकॉनिक सीन बन गया.

Also Read: Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से पहले इन स्टार्स को डेट कर चुकी हैं तमन्ना, लिस्ट में विराट कोहली का नाम ऐसी होगी ‘गदर 2’ की कहानी

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा. एक करीबी एक सूत्र ने 2019 में एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया था, “हम 15 साल से गदर सीक्वल पर काम कर रहे हैं. गदर तारा (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और जीत (उनके बेटे) की कहानी दिखाएगी. कहानी भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगी. इसके बिना गदर अधूरी है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >