Freddy Teaser: कार्तिक आर्यन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टीजर आउट, डेंटिस्ट बनकर लोगों का कर रहे कत्ल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. वीडियो में एक्टर को डेंटिस्ट के किरदार में देखा जा सकता है, जो दिन में लोगों का इलाज करता है, वहीं रात होते ही किलर बनकर कत्ल करता है.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब जल्द ही एक्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में दिखाई देंगे. इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में, कार्तिक ने एक शर्मीले दिखने वाले, डेंटिस्ट फ्रेडी गिनवाला के रूप में शुरुआत की, जो एक सीरियल किलर जैसा लगता है. फ्रेडी का निर्देशन शशांक घोष ने किया है और यह 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

फ्रेडी का धमाकेदार टीजर

टीजर बैकग्राउंड सस्पेंस सॉन्ग के साथ खुलता है. जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन को अकेला, भोला, घबराया हुआ, ईमानदार डेंटिस्ट के रूप में दिखाया जाता है. वह दिन के समय में क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते नजर आ रहे हैं. वहीं रात में, कार्तिक एक हत्यारे में बदल जाता है, वह एक शव को जंगल में ले जाता है. कार्तिक की खौफनाक मुस्कान भी उन्हें एक कायल साइको-किलर की तरह बनाती है. 1 मिनट से ज्यादा के टीजर वीडियो में वह खुद से बात करते, मुस्कुराते हुए और यहां तक​कि चांद पर चलते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को साझा करते हुए, कार्तिक ने लिखा, “#Freddy अपॉइंटमेंट्स की दुनिया में आपका स्वागत है 2 दिसंबर 2022 को खुला.”

Also Read: Armaan Malik Song: अरमान मलिक का रोमांटिक सॉन्ग ‘बस तुझसे प्यार हो’ रिलीज, Lyrics पर दिल हार बैठेंगे आप
भूल भुलैया 2 हुई थी सुपरहिट

भूल भुलैया 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद फ्रेडी कार्तिक की पहली फिल्म है. फिल्म में अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. इसके अलावा, कार्तिक अगली बार शहजादा में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ कृति सनेन है. दोनों ने इससे पहले फिल्म लुका छुपी में एक साथ काम किया था. रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी. यह अल्लू अर्जुन की तेलुगु ब्लॉकबस्टर अला वैकुंठपुरमुलु की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. कार्तिक के पास कियारा आडवाणी के साथ सत्य प्रेम की कथा भी है. उन्हें आशिकी 3 में भी लिया गया है. निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आशिकी 3 में कार्तिक के साथ कौन सी अभिनेत्री होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >