झारखंड के पूर्व मंत्री व पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन, VIDEO संदेश के जरिए शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

Jharkhand News, गोड्डा न्यूज (निरभ किशोर) : झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट से विधायक व पूर्व मंत्री प्रदीप यादव के बवासीर का सफल ऑपरेशन हुआ. चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इनका ऑपरेशन हुआ. सफल ऑपरेशन के लिए उन्होंने विधानसभावासियों के प्रति आभार जताया. पिछले कई महीने से विधायक प्रदीप यादव बवासीर से परेशान थे.

झारखंड के पूर्व मंत्री व पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप यादव का चेन्नई में बवासीर का ऑपरेशन हुआ है. वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने अपने शुभचिंतकों को दुआओं के लिए आभार जताया. प्रदीप यादव का चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में बीते मंगलवार को पेट के अंदरूनी हिस्से का सफल ऑपरेशन हुआ.

Also Read: ऑटो पर बैठने से पहले हो जाएं सावधान ! रांची में बिना परमिट चल रहे 11 हजार ऑटो चालक यात्रियों की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़, ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे कसेगी नकेल

चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के सर्जन डॉक्टर वेंकटेश उन्नीकृष्णन ने प्रदीप यादव की सफल सर्जरी की. विधायक श्री यादव पिछले कई महीनों से बीमारी से परेशान थे. डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी थी. विधायक श्री यादव ने वीडियो संदेश के जरिए पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र की जनता, शुभचिंतकों, डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है. फिलहाल विधायक प्रदीप यादव पत्नी वीणा यादव और आप्त सचिव अनिल आर्य के साथ चेन्नई में हैं.

Also Read: Madhupur By Election 2021 : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी-आजसू के बीच सब कुछ ठीक नहीं ! आजसू ने कसा ये तंज

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >