पांच दिन बाद सात जिलों को मिली राहत, डीवीसी ने वापस ली लोडशेडिंग

झारखंड के सात जिलों में पिछले पांच दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोगों को शनिवार को निजात मिली. शनिवार को शाम छह बजे डीवीसी ने बिजली कटौती वापस लेने की घोषणा की और धीरे-धीरे कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.

रांची : झारखंड के सात जिलों में पिछले पांच दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोगों को शनिवार को निजात मिली. शनिवार को शाम छह बजे डीवीसी ने बिजली कटौती वापस लेने की घोषणा की और धीरे-धीरे कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. डीवीसी के पीआरओ अभय भयंकर ने शाम छह बजे कहा कि डीवीसी ने कटौती वापस ले ली है.

सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करने का आदेश प्रबंधन की ओर से दे दिया गया है. ज्ञात हो कि 10 मार्च से डीवीसी के कमांड एरिया धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा में 18-18 घंटे तक कटौती हो रही थी. शनिवार को भी दिनभर लोगों ने बिजली संकट को झेला. शाम से उन्हें राहत मिली.

उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया फैसला : शनिवार को डीवीसी के चेयरमैन की जगह सदस्य सचिव पीके मुखोपाध्याय, सदस्य वित्त एस हलधर और इडी कॉमर्शियल अंजन कुमार डे रांची पहुंचे. इन तीनों अधिकारियों के साथ बिजली बोर्ड मुख्यालय में बैठक हुई. बैठक में झारखंड के ऊर्जा सचिव एल ख्यांगते, झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी राजीव अरुण एक्का और इडी केके वर्मा शामिल हुए. लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद डीवीसी ने कटौती वापस लेने की घोषणा की. श्री ख्यांगते ने बताया कि बकाये के मुद्दे पर बातचीत हुई.

हमने बताया कि कैसे-कैसे भुगतान करेंगे. इसके बाद एक ड्राफ्ट बना है, जिस पर झारखंड सरकार की मंजूरी ली जायेगी. डीवीसी के अधिकारी भी उस ड्राफ्ट पर मंजूरी लेंगे. हमने डीवीसी से रेगुलेशन वापस लेने का आग्रह किया. इसके बाद डीवीसी ने कहा कि प्रबंधन से बात करके रेगुलेशन वापस ले लेते हैं. श्री ख्यांगते ने बताया कि डीवीसी चेयरमैन कुछ तकनीकी वजहों से नहीं आये, पर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को बात करने के लिए भेजा था.

शाम छह बजे से फुल लोड आपूर्ति आरंभ : डीवीसी के सदस्य सचिव, मेंबर फाइनेंस, इडी कॉमर्शियल के साथ ऊर्जा सचिव, जेबीवीएनएल एमडी और इडी ने की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >