झारखंड : गढ़वा के मझिआंव में लगी ऐसी आग, चार किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

कंपनी के कर्मचारियों तथा मझिआंव थाना ने गढ़वा दमकल विभाग को फोन किया. इसके बाद दो बजे दमकल विभाग की गाड़ी आई और आग पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू की. तब तक पूरा मिक्सिंग प्लांट जलकर राख हो चुका था.

झारखंड में गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर उत्तर में कॉलेज के बगल में स्थित सड़क निर्माण कंपनी (आरकेटीसी) के हॉट (डामर) मिक्सिंग प्लांट में गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग का गुबार करीब चार किलोमीटर दूर तक देखा गया. पड़ोस का गांव पूरी तरह धुआं-धुआं हो गया. गांव में कुछ भी देख पाना मुश्किल था. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आग लगते ही मिक्सिंग प्लांट के ऑपरेटर और चार मजदूर जान बचाकर भागे. इसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों तथा मझिआंव थाना ने गढ़वा दमकल विभाग को फोन किया. इसके बाद दो बजे दमकल विभाग की गाड़ी आई और आग पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू की. तब तक पूरा मिक्सिंग प्लांट जलकर राख हो चुका था. घटना के समय वहां काम कर रहे मिक्सिंग प्लांट के ऑपरेटर प्रेम साहू एवं मजदूर बरडीहा प्रखंड के सलगा गांव के विकास यादव, योगेंद्र यादव, संतोष यादव एवं कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी विमलेश यादव व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. जैसे ही आग लगी, हम वहां से भागे. अपने इंचार्ज को इसकी खबर दी. इस संबंध में कंपनी के अशोक कुमार यादव ने कहा कि हॉट मिक्सिंग प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई. आग लगने की वजह से कंपनी को लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार एवं थाना के एसआइ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से विस्तृत जानकारी ली. आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

चार किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

आरकेटीसी कंपनी के हॉट मिक्सर प्लांट में आग लगने पर बगल का गांव गहिड़ी धुएं के गुबार से पूरी तरह ढक गया. लोगों में अफरा-तरफी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल गये. धुएं का गुबार चार किलोमीटर दूर बकोइया गांव तक देखा गया. ऐसा धुआं देखकर लोगों में इसके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई और देखते ही देखते लोग मिक्सिंग प्लांट के पास जमा होने लगे.

Also Read: Garhwa: ग्रामीण इलाके में इन दिनों फैलाया जा रहा अफवाह, बच्चा चोर समझ दो युवकों को रातभर बंधक बनाकर रखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >