सिंदरी के De Nobli School में 10वीं के छात्रों के बीच मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत, जानें पूरा मामला

jharkhand crime news: जगह बदलने को लेकर सिदंरी के डी नोबली स्कूल में 10वीं के छात्रों के बीच मारपीट में एक छात्र की मौत हो गयी. जिस वक्त क्लास रूम में मारपीट हो रही थी, उस वक्त कोई टीचर क्लास रूम में मौजूद नहीं थे. पुलिस और स्कूल प्रबंधन अपने-अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand Crime News: धनबाद स्थित सिंदरी के डी नोबली स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र अस्मित प्रकाश (15 वर्ष) के साथ मारपीट मामले में इलाज के दौरान मौत हो गयी. CCTV कैमरे में अन्य छात्रों द्वारा अस्मित के साथ मारपीट का फुटेज साफ दिख रहा है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्कूल प्रबंधन भी अपने स्तर से जांच कर रही है.

क्या है मामला

बताया गया कि सिंदरी के डी नोबली स्कूल में टिफिन होने के बाद सभी छात्र अपने क्लास रूम में आयें, जहां छात्र अस्मित अपनी जगह से दूसरे की जगह पर बैठ गया. इस दौरान क्लास के कुछ अन्य छात्रों ने उसे उठने को कहा, पर अस्मित के नहीं उठने पर उसके मारपीट और धक्का-मुक्की किया गया. इस मारपीट के बाद अस्मित अपने जगह पर चला गया. हालांकि, इस मारपीट के दौरान क्लास रूम में कोई टीचर्स मौजूद नहीं थे. जब क्लास रूम में टीचर आये, तो सम्मान में क्लास के सभी छात्र उठे, लेकिन अस्मित अपनी जगह से खड़ा होते ही गिर पड़ा.

SNMCH के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

अस्मित के क्लास रूम में गिरते ही टीचर तत्काल टीचर्स रूम में ले जाकर उसके सुला दिया और छात्र के पिता को फोन से इसकी जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही अस्मित के पिता स्कूल पहुंचे. यहां पहुंचते ही तीन अन्य शिक्षकों के साथ अस्मित को सिंदरी के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMCH रेफर किया. यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने अस्मित को मृत घोषित कर दिया.

Also Read: Jharkhand Crime News: झांसा देकर रुपये हड़पने वाले इंटर स्टेट गिरोह का खुलासा, पटना से एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

अस्मित के मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंच कर निरीक्षण करते हुए अन्य छात्रों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद घटना की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज को देखा. इस दौरान 10वीं के क्लास मॉनिटर निखिल डे की पहचान करते हुए उससे पूछताछ की गयी.

स्कूल प्रबंधन करेगा जांच

वहीं, स्कूल प्रबंधक चंद्रशेखर फ्रांसिस ने अस्मित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन भी एक टीम बना कर जांच करेगा. इस जांच में जो भी दाेषी पाया जायेगा, उसपर अवश्य कार्रवाई होगी. कहा कि स्कूल परिसर में अनुशासन सर्वोपरि है.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >