Qatar Vs Ecuador Highlights: एक्वाडोर ने पहला मुकाबला 2 गोल से जीता, अपने ही घर में हारा कतर
Copied link
FIFA World Cup Qatar Vs Ecuador Highlights: कतर और एक्वाडोर के बीच पहला मु���ाबला एकदम एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने पहले हाफ में जो दो गोल की बढ़त बनायी, उसे अंत तक बरकरार रखा और कतर को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मेजबान टीम अपना पहला मुकाबला हार गयी हो. आज की वर्ल्ड का रंगारंग आगाज हुआ. बायत स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने दुनियाभर के बड़े-बड़े आर्टिस्ट ने परफॉर्म किया. लोग गीत और संगीत पर झूमते नजर आये. इनमें सबसे बड़ा नाम कोरियन बैंड BTS का था.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
एक्वाडोर ने कतर को दो गोल से हराया
फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को एक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से हरा दिया है. कतर दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गयी जो फीफा के सबसे बड़े आयोजन में अपनी ही धरती पर अपना पहला मुकाबला हार गयी. मैच एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने कतर के खिलाड़ियों को अपने गोल पोस्ट के आसपास भी फटकने नहीं दिया. एक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान ई वेलेंसिया ने किया. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. संगीत पर हजारों दर्शक झूमते नजर आये.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
गोल करने के प्रयास में लगे हैं कतर के खिलाड़ी
दूसरे हाफ का खेल जारी है. 70 मिनट तक कतर एक भी गोल नहीं कर पाया है. हालांकि कतर के खिलाड़ी गोल के प्रयास में लगे हैं.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
पहले हाफ में एक्वाडोर दो गोल से आगे
पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है. एक्वाडोर ने कतर पर दो गोल की बढ़त बना ली है. कप्तान ई वेलेंसिया ने दोनों गोल दागे हैं.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
एक्वाडोर ने दागा दूसरा गोल
एक्वाडोर के कप्तान ई वेलेंसिया ने दूसरा गोल भी दाग दिया है. एक्वाडोर ने कतर पर 2-0 की बढ़त बना ली है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
एक्वाडोर ने किया पहला गोल
एक्वाडोर ने कतर पर 1-0 की बढ़त बना ली है. 17वें मिनट में ई वेलेंसिया ने फीफा वर्ल्ड कप का पहला गोल दागा.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
शुरू हुआ कतर और एक्वाडोर का मुकाबला
कतर और एक्वाडोर के बीच मुकाबला शुरू हो गया है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
ये है कतर और एक्वाडोर के खिलाड़ियों की लिस्ट
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ी
कतर और एक्वाडोर के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गये हैं. बस कुछ ही देर में बायत स्टेडियम में पहला मुकाबला शुरू होने वाला है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
9:30 बजे शुरू होगा कतर और एक्वाडोर का मुकाबला
उद्घाटन मैच मेजबान कतर और एक्वाडोर के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला रात 9:30 बजे शुरू होगा.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
दर्शकों में गजब का उत्साह
फीफा वर्ल्ड कप को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है. लोग स्टेडियम में हो रहे रंगारंग कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो चुका है. हजारों दर्शकों के चीयर्स के बीच मैदान के बीच में बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने पूरे रंग पर है. स्टेज पर बेजोड़ लाइटिंग की गयी है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
कतर और एक्वाडोर के बीच होगा पहला मुकाबला
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला मेजबान कतर और एक्वाडोर के बीच खेला जायेगा. दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ तीन मुकाबले खेले हैं. जिनमें दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है. एक मुकाबला बराबरी पर छूटा था. रैंकिंग में एक्वाडोर की टीम 46वें और कतर की टीम 51वें पायदान पर है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
यहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जायेगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio TV पर भी देखा जा सकता है.
5:12 AM. 21 Nov 225:12 AM. 21 Nov
आज से शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ
फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कतर के अब बायत स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रविवार रात 8 बजे से शुरू होगा. उद्घाटन समारोह में दुनियाभर के बड़े-बड़े आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम कोरियन बैंड BTS का है. साथ ही भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही अपने डांस का जलवा बिखेरेंगी. इसके अलावा अमेरिकी बैंड ब्लैक आइड पीज, नाइजीरियन सिंगर पैट्रिक ननेमेका ओकोरी, कोलंबियन सिंगर जे बल्विन और अमेरिकन रैपर लिल बेबी भी परफॉरमेंस देंगे. इसके बाद कतर और एक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला खेला जायेगा.
मुख्य बातें
FIFA World Cup Qatar Vs Ecuador Highlights: कतर और एक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला एकदम एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने पहले हाफ में जो दो गोल की बढ़त बनायी, उसे अंत तक बरकरार रखा और कतर को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मेजबान टीम अपना पहला मुकाबला हार गयी हो. आज की वर्ल्ड का रंगारंग आगाज हुआ. बायत स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने दुनियाभर के बड़े-बड़े आर्टिस्ट ने परफॉर्म किया. लोग गीत और संगीत पर झूमते नजर आये. इनमें सबसे बड़ा नाम कोरियन बैंड BTS का था.
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.