FIFA World Cup 2022: कतर-इक्वाडोर मुकाबले के साथ होगा फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, जानें कब और कहां देखें LIVE

मेजबान कतर और इक्वाडोर के मुकाबले के साथ आज फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होगा. यह मैच दोहा से 40 किमी दूर बने अल बेत स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में BTS, नोरा फतेही समेत कई बड़े सितारे परफॉर्मेंस देंगे.

FIFA World Cup 2022: कतर में आज फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रात 9.30 बजे मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बेत स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें BTS, नोरा फतेही समेत कई बड़े सितारे परफॉर्मेंस देंगे. बता दें कि कतर अंतिम बार 32 टीमों वाली विश्व कप का गवाह भी बनेगा, क्योंकि 2026 में होनेवाला विश्व कप 48 टीमों वाला होगा.

कतर और इक्वाडोर के बीच होगा पहला मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में मेजबान कतर की टीम इक्वाडोर से भिड़ेगी. यह मैच दोहा से 40 किमी दूर बने अल बेत स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से खेला जाएगा. फीफा रैंकिंग में 51वें पायदान पर मौजूद कतर का सामना 46वीं रैंक पर काबिज इक्वाडोर की टीम से होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा. कतर और इक्वाडोर के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई भी रहा है. दर्शकों को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा.

Also Read: FIFA World Cup 2022: आज से चढ़ेगा फुटबॉल फीवर, 29 दिन..64 मैच.., विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रूपये
ओपनिंग सेरेमनी में BTS और नोरा फतेही का दिखेगा जलवा

फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कतर के अब बायत स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रविवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. उद्घाटन समारोह में दुनियाभर के बड़े-बड़े आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम कोरियन बैंड BTS का है, जो यहां अपना जलवा बिखेंरेगे. वहीं भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही अपने डांस से जलवा बिखेरेंगी. इसके अलावा अमेरिकी बैंड ब्लैक आइड पीज, नाइजीरियन सिंगर पैट्रिक ननेमेका ओकोरी, कोलंबियन सिंगर जे बल्विन और अमेरिकन रैपर लिल बेबी भी परफॉरमेंस देंगे.

फीफा वर्ल्ड कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio TV पर भी देख जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >