Entertainmet News: मदर्स डे पर प्रियंका ने मां और बेटी संग शेयर की फोटो, विराट ने अनुष्का के नाम लिखा पोस्ट

Entertainmet News: आज रविवार 14 मई को मदर्स डे है. बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये दिन खास है. स्टार्स अपनी मां के संग फोटोज शेयर कर स्पेशल मैसेज लिख रहे है. संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि, मेरी मां का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है. मुझे नहीं लगता कि मैं उसके बिना कुछ भी लायक होऊंगा. वहीं, टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने कहा कि, हम दोनों को अपने और अपने दर्शकों के लिए रील बनाने में मजा आता है.

Live Updates
10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

मदर्स डे पर जान्हवी कपूर का स्पेशल पोस्ट

जान्हवी कपूर ने मदर्स डे पर दिवंगत मां श्रीदेवी को एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ याद किया. तसवीर पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CsN-lbYI0hr/

10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

KoKo का टीजर आया सामने

10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां और बेटी संग शेयर की अनसीन फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा, सास डेनिस जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की फोटोज पोस्ट की है. पहली तस्वीर में प्रियंका और मधु मालती के साथ बिस्तर पर खेलती दिख रही है. अगली तसवीर में एक रेस्तरां में मां-बेटी की जोड़ी के साथ डेनिस दिखी.

https://www.instagram.com/p/CsNyl6JNISb/

10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

सोनम कपूर ने शेयर की खूब सारी फोटोज

अभिनेत्री सोनम कपूर ने मां सुनीता कपूर के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने सुनीता के साथ-साथ सास प्रिया आहूजा के साथ कुछ अन्य तस्वीरें भी पोस्ट कीं.

https://www.instagram.com/p/CsNiB9EKz5V/?

10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

काजोल ने लिखा मां के नाम मैसेज

मदर्स डे पर काजोल ने मां तनुजा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट क्लोजअप तस्वीर भी पोस्ट की. फोटो में काजोल तनुजा के बगल में अपना चेहरा टिकाए हुए हैं क्योंकि वे एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CsNmX1GtHDH/

10:18 PM. 14 May 23 4:48 PM. 14 May

विराट कोहली ने अनुष्का के नाम लिखा पोस्ट

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में अनुष्का और वामिका को अपनी बालकनी में दिख रही है. दूसरी और तीसरी तस्वीरों में उनकी मां और अनुष्का की मां के साथ उनकी शादी के पुराने पल हैं. तस्वीरों के साथ, विराट ने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे.”

https://www.instagram.com/p/CsNoJrQvU_q/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मुख्य बातें

Entertainmet News: आज रविवार 14 मई को मदर्स डे है. बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये दिन खास है. स्टार्स अपनी मां के संग फोटोज शेयर कर स्पेशल मैसेज लिख रहे है. संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि, मेरी मां का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है. मुझे नहीं लगता कि मैं उसके बिना कुछ भी लायक होऊंगा. वहीं, टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने कहा कि, हम दोनों को अपने और अपने दर्शकों के लिए रील बनाने में मजा आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >