Rajinikanth ने आखिर क्यों छूए CM योगी आदित्यनाथ के पैर? जेलर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे सामने...

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में है. उनकी फिल्म 'जेलर' दुनिया भर में धमाल मचा रही है. इस बीच उनकी तसवीर वायरल हुई थी, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते दिखे थे. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी मूवी जेलर को लेकर सुर्खियों में है. एक्टर हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे. मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने उनके पैर छूए थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते हुए उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. दोनों के उम्र में काफी फासला है और ऐसे में थलाइवा का उनका पैर छूना फैंस को पसन्द नहीं आया. जिसके बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे.

रजनीकांत से चेन्नई हवाईअड्डे पर पैपराजी ने इसके पीछे की वजह उनके पूछी तो, थलाइवा ने कहा, “मेरी आदत है कि मैं योगियों या सन्यासियों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता हूं, चाहे वे मुझसे छोटे ही क्यों न हों. मैंने वही किया है.”

लखनऊ में रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया. जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आए है.

नेल्सन द्वारा निर्देशित फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है. कहानी एक जेलर के बारे में है जो एक गिरोह को तब रोकता है जब वे अपने नेता को जेल से भागने की कोशिश करते हैं.

रजनीकांत हाल ही में उत्तर भारत के आध्यात्मिक दौरे पर थे. उन्होंने विभिन्न आश्रमों का दौरा किया और अपने गुरुओं के सकारात्मक प्रभाव में ध्यान लगाया. अब वो वापस चेन्नई आ गए हैं.

जेलर में रजनीकांत के अलावा शिव राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किरदार निभाया है. ये मूवी हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >