Sonu Sood: सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज इतने करोड़ प्रॉपर्टी के हैं मालिक

1 / 1
Sonu Sood: सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज इतने करोड़ प्रॉपर्टी के हैं मालिक
फुल स्क्रीन में देखें

Sonu Sood: सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज इतने करोड़ प्रॉपर्टी के हैं मालिक

Sonu Sood birthday: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. जब वो मुंबई आए थे तो उनके पास सिर्फ सिर्फ 5 हजार रुपये थे और आज वो करोड़ों के संपत्ति के मालिक है.

सोनू सूद आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं. सोनू ने हीरो के साथ-साथ फिल्मों में विलेन वाला किरदार निभाया है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. उनकी पहली फिल्म शहीद-ए-आजम थी, जो साल 2002 में आई थी. उन्होंने हिन्दी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.

फिल्म इंडस्ट्री में सोनू सूद आज एक जाना-पहचाना नाम है. हालांकि उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जब मुंबई आए थे, तो उनके पास 5 हजार रुपये थे. आज उनके पास नेम और फेम दोनों है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद का नेट वर्थ करीब 135 करोड़ रुपए हैं. फिल्मों के अलावा वो ऐड और रियलिटी शोज से भी तगड़ी कमाई करते है. मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला इलाके में उनका एक शानदार घर है. इसके अलावा उनके पास पोर्श पैनामेरा और मर्सडीज बेंज एमएल-क्लास जैसे लग्जरी कारें भी है, जो उनके गैराज की शोभा बढ़ाते है.

सोनू सूद एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 2-3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते है. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘फतेह’ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा ने किया है और इसमें सोनू और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म फतेह को लेकर सोनू सूद ने कहा था, “फिल्म वास्तविकता पर आधारित है, और वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है जो मैंने लॉकडाउन के दौरान भी लोगों के साथ घटित होते देखी थी.” हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

महामारी के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बने अभिनेता काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. 24 मार्च, 2020 को अचानक लॉकडाउन होने के बाद सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए थे. असंख्य बाहरी श्रमिक और प्रवासी मजदूर मुंबई में फंसे रह गए. सोनू उस समय मुंबई में कई प्रवासियों के लिए परिवहन सेवाओं को प्रायोजित करने और व्यवस्थित करने के लिए सुर्खियों में आए थे.

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 22 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. अब तक उन्होंने 1,956 पोस्ट किए है औऱ वो 221 लोगों को फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >