Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘सिंघम अगेन’ और ‘पुष्पा 2’ की टक्कर, जानें कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

1 / 1
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘सिंघम अगेन’ और ‘पुष्पा 2’ की टक्कर, जानें कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म
फुल स्क्रीन में देखें

puspha 2

Pushpa 2 Release Date: बहुप्रतीक्षित अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल के रिलीज होने का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था और इसने जमकर कमाई भी की. अब पुष्पा 2 का रिलीज डेट सामने आ गया है.

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है. पुष्पा 2: द रूल का रिलीज डेट अनाउंस हो गया है. पुष्पा 2: द रूल स्वतंत्रता दिवस, 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह फिल्म 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है, जिसने ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ और ‘सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक’ का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. फिल्म में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त एक्टिंग ने सबको हिला डाला था.

फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की.पोस्ट में लिखा, ”तारीख याद कर लीजिए…15 अगस्त 2024…’पुष्पा 2 : द रूल’ दुनियाभर में होगी रिलीज…पुष्पा राज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वापस आ रहा है.”

सुकुमार राइटिंग्स के साथ मैत्री मूवी मेकर्स के नवीन येरनेनी और वी. रवि शंकर द्वारा निर्मित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फासिल अपने-अपने किरदार फिर से निभाते हुए दिखाई देंगे.

‘पुष्पा 2 : द रूल’ में अभिनेता धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे. बता दें कि ‘पुष्पा 1 : द राइज’ ने अपने प्रतिष्ठित संवादों, कहानी और संगीत से पूरे देश में धूम मचा दी थी.

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2 : द रूल’ इसके पहले भाग ‘पुष्पा 1 : द राइज’ के आगे की कहानी है. पहली फिल्म में अर्जुन के निभाए किरदार पुष्पा और मल्यालम फिल्म जगत के अभिनेता फहाद फासिल अभिनीत पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत के बीच दुश्मनी को दर्शाया गया है.

‘पुष्पा 2 : द रूल’ में फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में और रश्मिका मंदाना मोलेटी श्रीवल्ली की भूमिका में वापसी करेंगी. बता दें कि रश्मिका इस किरदार से काफी लोकप्रिय हो गई है.

‘पुष्पा 1 : द राइज’ 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लगभग 200 करोड़ रुपये के बजट पर निर्मित यह फिल्म सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म के रूप में उभरी.

‘पुष्पा 2 : द रूल’ के साथ रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर होगी, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं. सिंघम अगेन भी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सिंघम अगेन में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे. इसमें करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण भी है. कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म का हिस्सा हैं, और अक्षय कुमार और रणवीर सिंह इसमें कैमियो रोल निभाएंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >