Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में दिखने वाला है भव्य सेट, अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, लेटेस्ट अपडेट

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. फैंस पसंदीदा सुपरस्टार को बिग स्क्रीन्स पर वापस एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूटिंग को लेकर नयी जानकारी सामने आई है.

अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर सुर्खियों में है. अल्लू ने हाल ही में हैदराबाद के रामोजी राव स्टूडियो में अपनी फिल्म के एक और मैराथन शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है.

एक सूत्र ने बताया, ”देश भर के विभिन्न स्थानों पर प्रमुख शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद, ‘पुष्पा: द रूल’ के निर्माता कल से अपना नया शेड्यूल शुरू करेंगे. जबकि नए शेड्यूल के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है, अल्लू अर्जुन और अन्य कलाकार कल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

सूत्र ने आगे बताया, “खबर मिली है कि कास्ट हैदराबाद में रामोजी राव फिल्मसिटी में कुछ अहम सीन्स की शूटिंग करने जा रहे हैं, जहां पर विशाल सेट बनाए जा रहे हैं. क्योंकि यह एक सीक्वल है, इसलिए निर्माता फिल्म को दर्शकों के लिए शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.”

अल्लू अर्जुन ने अपने पुष्पा राज अवतार से वाकई लोकप्रियता की एक मिसाल कायम की. पुष्पा: द राइज पूरे भारत में एक प्रमुख ब्लॉकबस्टर थी. सुकुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म के दूसरे भाग में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है.

फैंस बेसब्री से ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और फिर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ सहयोग की घोषणा की है.

फिल्म फिल्म ‘पुष्पा’ में सामंथा रुथ प्रभु की ‘ओ अंतवा मामा’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें पुष्पा 2 में एक्ट्रेस श्रीलीला का एक स्पेशल आइटम सॉन्ग होगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ कहा नहीं है.

फिल्म में कलाकारों की टोली होगी जिसका अभी भी खुलासा नहीं किया गया है. पहले भाग में जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील, राव रमेश, धनंजय, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष भी सहायक भूमिकाओं में थे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >