OTTPlay Awards पर इन सितारों ने बिखेरा जलवा, काजोल को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, PICS

OTTplay Awards: रविवार को मुंबई में ओटीटीप्ले अवार्ड्स में बॉलीवुड के कई चमकते सितारों ने शिरकत की. इसमें अनिल कपूर, राजकुमार राव, रवीना टंडन, कार्तिक आर्यन, काजोल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अलाया एफ, अनिल कपूर सहित कई स्टार्स शामिल हुए.

जियो ओटीटी अवॉर्ड्स में काजोल ब्लैक आउटफिट में काफी ग्लैमरस लगी. काजोल के साथ भतीजे अमन देवगन भी थे. काजोल ने इस साल द ट्रायल के साथ अपने वेब शो की शुरुआत की. उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (महिला) का पुरस्कार मिला.

ओटीटी अवॉर्ड्स में अनिल कपूर ब्लैक सूट में नजर आए, जिसमें वो काफी स्मार्ट और हैंडसम लगे. अनिल को वेब शो द नाइट मैनेजर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार मिला.

कार्तिक कार्यक्रम में काले टी-शर्ट के साथ काले सूट में शामिल हुए. उन्होंने फ्रेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीता.

अलाया एफ ने मैरून रंग का गाउन पहना था, जिसमें वो काफी हसीन लगी. अलाया ने पैपराजी को जमकर पोज दिए.

रकुल प्रीत सिंह इस इवेंट में रेड आउटफिट में दिखी. रकुल के स्टाइलिश ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी.

अदिति राव हैदरी को ऑफ-शोल्डर ब्लैक जंपसूट नजर आई, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लगी. जबकि करिश्मा तन्नाके वेब शो स्कूप ने इवेंट में ट्रू इवेंट्स पर सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला का पुरस्कार जीता.

राजकुमार राव ब्लैक सूट में हैंडसम लगे. राजकुमार की वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब और मोनिका ओ माई डार्लिंग के लिए ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया.

रवीना टंडन भी इस इवेंट में स्टाइलिश आउटफिट में नजर आई. रवीना भी ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी है. उन्होंने वेब शो अरण्यक के साथ-साथ वन फ्राइडे नाइट में काम किया है.

इरफान खान के बेटे बाबिल भी बॉलीवुड में कदम रख चुके है. हाल ही में बाबिल नेटफ्लिक्स फिल्म काला दिखे थे. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू मेल का पुरस्कार मिला.

Also Read: Ananya Panday: 25 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने बना ली इतनी संपत्ति, एक फ‍िल्‍म के लिए लेती हैं तगड़ी फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >