OTT Release This Week: दिवाली वाला हफ्ता लोगों के लिए होगा खास, ओटीटी पर परिवार संग देखें ये फिल्में-वेब सीरीज

1 / 1
OTT Release This Week: दिवाली वाला हफ्ता लोगों के लिए होगा खास, ओटीटी पर परिवार संग देखें ये फिल्में-वेब सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

OTT Release This Week: दिवाली वाला हफ्ता लोगों के लिए होगा खास, ओटीटी पर परिवार संग देखें ये फिल्में-वेब सीरीज

दीवाली आने में सिर्फ कुछ दिन ही बच गए है. दीवाली यानी 12 तारीख को सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 रिलीज हो रही है. टाइगर 3 के रिलीज होने से पहले दिवाली वाला हफ्ता काफी खास होने वाला है. चलिए आपको बताते है ओटीटी पर आने वाली फिल्म्स और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

दिवाली वाला हफ्ता दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है. अभिषेक बच्चन-स्टारर ‘घूमर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. ‘घूमर’ 10 नवंबर 2023 को जी5 पर रिलीज होगी.

‘घूमर’ भले ही सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हो, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स और समीक्षकों से इसे अच्छी समीक्षा मिली. ‘घूमर’ एक युवा बल्लेबाज अनीना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दुर्घटना में अपना दाहिना हाथ खो देती है.

‘घूमर’ में सयामी खेर के कोच के रोल में अभिषेक बच्चन दिखे है. फिल्म को लेकर उन्होंने कहा था, “मैंने ‘घूमर’ को कभी भी एक स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में नहीं देखा है. मेरे लिए, यह एक बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म है जो सभी दिल से है.”

आर बाल्की द्वारा निर्देशित ‘घूमर’ में अभिषेक, सयामी के अलावा शबाना आजमी और अंगद बेदी भी सहायक भूमिकाओं में हैं. अमिताभ बच्चन ने इसमें कैमियो रोल निभाया है.

ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा‘ को आप 10 नवंबर, 2023 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें ईशान के अलावा मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेनयुली है.

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गरीबपुर की लड़ाई का प्रत्यक्ष विवरण है, एक ऐसी लड़ाई जो बांग्लादेश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण थी.

ईशान ने फिल्म में अपने किरदार को बताते हुए कहा था, “पिप्पा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मैं कैप्टन बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए निर्माताओं का आभारी हूं, जिनके साहस ने भारत को एक घातक युद्ध में विजयी होने में मदद की.”

मृणाल ने कहा, “जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और कहानी में अपने किरदार राधा के बारे में और अधिक जाना, तो मैं तुरंत उसकी ओर आकर्षित हो गई. मुझे उसके बारे में जो पसंद है वह यह है कि उसके अंदर एक आग है, वह गहरी देशभक्त है और अपने देश के हित के लिए कुछ भी करने को तैयार है.

वेब सीरीज ‘रेनबो रिश्ता’ 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ये सीरीज छह व्यक्तियों के प्रेम जीवन से संबंधित है: त्रिनेत्रा हलदर, ऐश्वर्या आयुष्मान, डेनिएला मेंडोंका, अनीज़ सैकिया, सनम चौधरी, सोहम सेनगुप्ता, सुरेश रामदास और सदाम हंजाबम छह भाग की डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन जयदीप सरकार ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >