Entertainment News: फराह खान ने करण जौहर को दिया जबरदस्त जवाब, कपिल ने काजोल संग शेयर की सेल्फी
Copied link
Entertainment News, 30 Nov Live Updates: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे अरहान इस शो का हिस्सा बनेंगे. वहीं, रवीना टंडन इन दिनों भोपाल में है और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो समोसा, चाय का लुत्फ उठती दिख रही है. वीडियो के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है. इसपर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.
10:44 PM. 30 Nov 2210:44 PM. 30 Nov
वध का नया गाना रिलीज
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म वध 9 दिसंबर 2022 को रिलीज़ के लिए तैयार है. इससे पहले फिल्म का सॉन्ग ‘मेरी सजा’ रिलीज कर दिया गया है. लवी सरकार के कंपोज़िशन, नवीन कुमार के बोल के साथ हार्दिक भारद्वाज ने इस गीत का गाया है. यह गीत संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों की कहानी को दर्शाता है और यह दर्शाता है कि जब उनके बेटे ने उन्हें पैसों से मदद करने से मना कर देते है तो उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है. जबकि गुंडे माता-पिता को परेशान करते हैं, उनका बेटा दूर अपना जीवन जी रहा है और अपने माता-पिता की परिस्थितियों के प्रति असंवेदनशील है.
10:44 PM. 30 Nov 2210:44 PM. 30 Nov
‘फिजिक्स वाला’ का जारी हुआ टीजर
अमेज़न मिनीटीवी ने नयी सीरीज फिजिक्स वाला की घोषणा कर दी गई है. अबाउट फिल्म्स द्वारा रचित और अभिषेक ढांढरिया द्���ारा निर्मित और निर्देशित, यह सीरीज विशेष रूप से अमेज़न मिनी टीवी पर जल्द ही फ्री में प्रीमियर के लिए तैयार है.फिजिक्स वाला एक यंग और ब्राइट टीचर की एक एडवांस और अत्यधिक सस्ती शिक्षा प्रणाली की दृष्टि और इस दृष्टि को फलीभूत करने की उनकी यात्रा की कहानी है. एक शिक्षक की एक शानदार कहानी जिसने सफलता के लिए उद्यमशीलता का रास्ता अपनाया और टीचिंग के अपने जुनून को एक सफल पेशे में बदलने के लिए हर तरह की फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना किया. यह यात्रा एकाधिकार कॉर्पोरेट दिग्गजों और कई आंतरिक लड़ाइयों के रूप में चुनौतियों से भरी है और इसका एक उदाहरण स्थापित करेगी जो एक प्रबल भावना को पूरा कर सकती है.
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
फराह खान ने करण जौहर को दिया करारा जवाब
https://www.instagram.com/p/Cli-JJrgVl5/
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
गोविंदा मेरा नाम का नया गाना
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
कपिल शर्मा की फोटो
https://www.instagram.com/p/ClkgimcIM1K/?hl=en
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
कुंबले सुंदर राव का निधन
कर्नाटक के प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का मंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया. वह 88 साल के थे. राव के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं. राव को यक्षगान की ‘थेनकुथिट्टू’ शैली में महारत हासिल थी. उन्होंने कर्नाटक राज्य यक्षगान और बयालता अकादमी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. मैंगलोर विश्वविद्यालय के पी दयानंद पाई और पी सतीश पाई यक्षगान अध्ययन केंद्र ने उन्हें वर्ष 2018-19 के यक्षमंगल पुरस्कार से सम्मानित किया था. राव ने 1994 से 1999 तक कर्नाटक की दसवीं विधानसभा में सुरथकल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया था. उन्होंने भाजपा के टिकट पर सुरथकल से विधानसभा चुनाव जीता था. राव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंगलुरु में पंपवेल के पास उनके आवास पर रखा जाएगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया.
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
शैलेश लोढ़ा की वापसी
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. वह सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. शो को अलविदा कह चुके शैलेश लोढ़ा की एक तसवीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है. फोटो में एक्टर को शो के निर्देशक मालव राजदा संग पोज देते देखा जा सकता है. इस तसवीर को देखकर फैंस एक्टर की वापसी की मांग कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “सर आप प्लीज शैलेश सर को वापस लेने के लिए असित कुमार मोदी को मनाएं…. प्लीज हमें ये वाले मेहता साहब चाहिए.”
8:37 PM. 30 Nov 228:37 PM. 30 Nov
संदीप बासवाना का नया शो
टीवी एक्टर संदीप बासवाना जल्द ही सोनी सब के नये शो ‘दिल दियां गल्लां’ में एक प्रमुख किरदार निभाने के लिये तैयार है. वह इस शो में लीड किरदार निभाते नजर आयेंगे. संदीप बासवाना के किरदार का नाम ‘मनदीप’ होगा, जोकि अमृता (कावेरी प्रियम) का पिता और दिलप्रीत (पंकज बेरी) का बेटा है. मनदीप इस शो की कहानी पर असर डालने वाले महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है. अपने उद्देश्यों में सफल करने के लिए वह आगे बढ़ते है. उसे ऐसा लगता है कि उसके पिता ने उन्हें छोड़ दिया है. अपने पेरेंट्स की इच्छाओं का विरोध करते हुए उन्होंने घमंड और इगो के कारण अपनी जिन्दगी के फैसले खुद किये हैं, जिससे परिवार में दरार आई है.
5:36 PM. 30 Nov 225:36 PM. 30 Nov
मौनी रॉय के गाने ने मचाया धमाल
5:36 PM. 30 Nov 225:36 PM. 30 Nov
रवीना टंडन का आया बयान
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी का मजा लेते देखा जा सकता है. हालांकि ये मजा उनके लिए अब सजा बन चुका है. जहां फॉरेस्ट रिजर्व अथॉरिटीज ने आपत्ति जताई है और जिप्सी ड्राइवर, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को नोटिस भेजा है. अब अभिनेत्री ने इस मामले में सफाई दी है. उनका कहना है कि वन विभाग के लाइसेंस वाली जीप में सफर कर रही थी, जो निर्धारित ”पर्यटक पथ” पर ही चल रही थी. रवीना ने बताया कि वह और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग चुप बैठे थे और उन्होंने बाघिन को आगे बढ़ते हुए देखा. अभिनेत्री ने कहा, हम पर्यटक पथ पर थे, जिसे बाघ अक्सर पार करते हैं. इस वीडियो में नजर आ रही बाघिन केटी को भी गाड़ियों के पास आने और गुर्राने की आदत है.
4:24 PM. 30 Nov 224:24 PM. 30 Nov
प्रियंका चोपड़ा की बेटी की ये तसवीर वायरल
4:24 PM. 30 Nov 224:24 PM. 30 Nov
फिल्म ‘भेड़िया’ का कलेक्शन
वरुण धवन और कृति सनेन की फिल्म ‘भेड़िया’ के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि ये कलेक्शन निराशाजनक है. शुक्रवार को फिल्म ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी ने शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया और सोमवार को 3.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ. कुल कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार भी नहीं कर पाई. अबतक सिर्फ 36.90 करोड़ की कमाई हुई है.
4:24 PM. 30 Nov 224:24 PM. 30 Nov
प्रियंका चोपड़ा ने बदली इंस्टा डीपी
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को बदल लिया है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ तसवीर लगाई है. तसवीर में देसी गर्ल अपनी बेटी को गोद में लिए है. बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने इस साल जनवरी में घोषणा किया था कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया था.
4:24 PM. 30 Nov 224:24 PM. 30 Nov
प्रेग्नेंट नहीं है रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक हाल ही में ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आई थी. इन दिनों सोशल मीडिया पर खबरें थी कि वो प्रेग्नेंट है. अब इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए लिखा, प्रेग्नेंसी को लेकर एक गलत धारणा, अभिनव अगली बार हमें कार्य बैठक में जाने के लिए सहमत होने से पहले बिल्डिंग की जांच करनी होगी (यदि इसमें कोई क्लीनिक है)
4:24 PM. 30 Nov 224:24 PM. 30 Nov
‘द कश्मीर फाइल्स’ का एक भी दृश्य, संवाद या…
‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो कहते दिख रहे है कि, ‘मैं दुनिया के विद्वानों और ‘शहरी नक्सलियों’ के साथ ही इजराइल से आये महान फिल्मकार को चुनौती देता हूं कि वे यदि साबित कर देंगे कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ का एक भी दृश्य, संवाद या घटनाक्रम पूरी तरह सच नहीं है तो मैं फिल्म बनाना छोड़ दूंगा. मैं झुकने वाला नहीं हूं. आप जितने फतवे चाहें, जारी करें, लेकिन मैं लड़ता रहूंगा.
12:41 PM. 30 Nov 2212:41 PM. 30 Nov
रवीना टंडन का वीडियो वायरल
रवीना टंडन ने भोपाल में बिताए गए अपने पलों को एक वीडियो के जरिए शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस शूटिंग करते दिख रही है. इसके अलावा वो समोसे और चाय का लुत्फ उठाते दिख रही है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, भोपाल में रहने की खुशी, हर पल प्यार करने वाले लोगों की गर्मजोशी. सत्कार और प्रेम भोपालियों जैसा कोई नहीं करता.
https://www.instagram.com/p/Cli4QiuOklz/
12:41 PM. 30 Nov 2212:41 PM. 30 Nov
शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ 4 में नजर आएंगे अरहान
मलाइका अरोड़ा का वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है. एक्ट्रेस ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि, उनका बेटा अरहान शो को लेकर काफी उत्साहित है और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है. अरहान ने शो के लिए कुछ आइडिया भी दिए है. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ शूटिंग करने के लिए उत्सुक है, जो इस समय विदेश में पढ़ रहा है.
मुख्य बातें
Entertainment News, 30 Nov Live Updates: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे अरहान इस शो का हिस्सा बनेंगे. वहीं, रवीना टंडन इन दिनों भोपाल में है और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो समोसा, चाय का लुत्फ उठती दिख रही है. वीडियो के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है. इसपर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.