Entertainment News: पठान का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, गोल्डन बॉय की बिग बॉस 16 में होगी एंट्री

Entertainment News, 28 Nov Live Updates: झलक दिखला जा 10 को इस सीजन का विनर मिल चुका है. गुंजन सिन्हा ने जीत की ट्राफी अपने नाम की. ग्रैंड फिनाले एपिसोड में माधुरी दीक्षित के लिए बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने गाना गया. वहीं, कैटरीना कैफ राजस्थान के जोधपुर में एक शादी समारोह में नजर आई. इस फंक्शन में वो साड़ी में नजर आई.

Live Updates
11:32 PM. 28 Nov 22 6:02 PM. 28 Nov

’12वीं फेल’ होगी दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की जानेवाली पहली फिल्म!

विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली ’12वीं फेल’ कई कारणों से सुर्खियों में रही है और एक बार फिर इसने हिंदी मीडियम यूपीएससी की तैयारी के केंद्र दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की गई पहली फिल्म होने के कारण सभी का ध्यान खींचा है. रियल लाइफ से प्रेरित यह फिल्म महत्वाकांक्षी आईएएस और आईपीएस छात्रों की कहानी को समेटे हुए है. फिल्म को प्रामाणिक बनाए रखने के उत्साह के साथ, विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को रियल लोकेशन पर ही शूट करने का फैसला किया. मुखर्जी नगर वास्तव में फिल्म की शूटिंग के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है क्योंकि यह रियल छात्रों से भरा हुआ है, कोचिंग क्लासेस के बैनर लटके हुए हैं और इसने ब्यूरोक्रेट्स की पीढ़ियों के जन्म को देखा है.

11:32 PM. 28 Nov 22 6:02 PM. 28 Nov

‘पुष्पा : द राइज’ रूस में आठ दिसंबर को होगी रिलीज

अखिल भारतीय स्तर पर दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ आठ दिसंबर को रूस में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. रूस में आयोजित होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में अभिनेता अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का रूसी भाषा में प्रीमियर मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में क्रमश: एक दिसंबर और तीन दिसंबर को होगा. ‘पुष्पा : द राइज’ फिल्म के साथ एक दिसंबर को फिल्म महोत्सव के गाला के पांचवें संस्करण की शुरुआत होगी. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, निर्देशक सुकुमार बांद्रेड्डी और निर्माता रवि शंकर मास्को के ओशिनिया शॉपिंग सेंटर में होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे. छह दिसंबर तक चलने वाला भारतीय फिल्म महोत्सव रूस के 24 शहरों में आयोजित किया जाएगा. छह दिवसीय इस फिल्म महोत्सव में ‘आरआरआर’, ‘माई नेम इज खान’, ‘दंगल’, ‘वॉर’ और ‘डिस्को डांसर’ जैसी अन्य भारतीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी.

11:32 PM. 28 Nov 22 6:02 PM. 28 Nov

ट्रेडिशनल लुक में छाईं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है जिसमें वो ट्रेडिशनल अटायर में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/Clf38YhjBfY/

9:52 PM. 28 Nov 22 4:22 PM. 28 Nov

बिग बॉस में गोल्डन बॉय की एंट्री

बिग बॉस 16 का धमाकेदार शुरुआत हो चुका है. जहां दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिल रहा है. अब शो में जल्द ही पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर में गोल्ड बॉय के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे एंट्री कर सकते हैं.

9:52 PM. 28 Nov 22 4:22 PM. 28 Nov

कैटरीना कैफ का ग्लैमरस लुक

https://www.instagram.com/p/Clf38YhjBfY/

9:52 PM. 28 Nov 22 4:22 PM. 28 Nov

शालीन ने सुम्बुल को किया नॉमिनेट

बिग बॉस 16 के घर में नॉमिनेशन का समय है और कंटेस्टेंट के लिए नए सरप्राइज इंतजार कर रहे हैं. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि शालीन भनोट ने अपनी दोस्ती में दरार आने के बाद सुम्बुल तौकीर को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया है. एक नए प्रोमो में, अब सुम्बुल ने शालीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

https://www.instagram.com/p/ClftZbRjbPX/ https://www.instagram.com/p/ClgAHdgDY9O/

मुख्य बातें

Entertainment News, 28 Nov Live Updates: झलक दिखला जा 10 को इस सीजन का विनर मिल चुका है. गुंजन सिन्हा ने जीत की ट्राफी अपने नाम की. ग्रैंड फिनाले एपिसोड में माधुरी दीक्षित के लिए बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने गाना गया. वहीं, कैटरीना कैफ राजस्थान के जोधपुर में एक शादी समारोह में नजर आई. इस फंक्शन में वो साड़ी में नजर आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >