Entertainment News: अब कैसी है विक्रम गोखले की तबीयत, ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी ‘कांतारा’
Copied link
Entertainment News, 25 Nov Live Updates: बार्क के 46वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो गई है. इस बार एक बार फिर से स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा नंबर एक पर है. अनुपमा हर बार नंबर वन पर रहता है. वहीं, आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी आयरा खान की सगाई में नजर आए थे. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद राव खान दिखे. तीनों साथ में वेकेशन मनाने गए है.
11:24 PM. 25 Nov 225:54 PM. 25 Nov
चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू को 13 साल की सजा
चीन की एक अदालत ने चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू को बलात्कार समेत अन्य आरोपों के मामले में शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 13 साल कैद की सजा सुनाई.बीजिंग के चाओयांग जिला न्यायालय ने कहा कि क्रिस वू को 2020 के बलात्कार के मामले में 11 साल और छह महीने की सजा दी गई.जबकि ‘‘यौन स्वच्छंदता में संलग्न होने के लिए भीड़ इकट्ठा करने के अपराध” के लिए एक वर्ष और 10 महीने की सजा सुनाई गई.यह मामला 2018 का है, जिसमें क्रिस और अन्य लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं का यौन शोषण किया.अदालत ने कहा कि बलात्कार के मामले में तीनों पीड़ितों ने भी शराब पी रखी थी और विरोध करने में असमर्थ थीं.इसमें कहा गया है कि संयुक्त रूप से 13 साल की सजा पर सहमति बनी है और क्रिस वू को जेल में सजा का अपना समय पूरा करने के बाद तुरंत निर्वासित कर दिया जाएगा.अदालत की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ तथ्यों के अनुसार, अपराध की प्रकृति, परिस्थितियों और हानिकारक परिणामों के अनुसार, अदालत ने उपरोक्त निर्णय दिया है. ” एक कनाडाई राजनयिक सजा सुनने के लिए अदालत में मौजूद थे.
11:24 PM. 25 Nov 225:54 PM. 25 Nov
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी मोहनलाल की ‘मॉन्स्टर’
दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ दो दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. डिजिटल मीडिया (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को यह घोषणा की. वैसाख द्वारा निर्देशित मलयालम भाषा की यह फीचर फिल्म अक्टूबर में देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘ आकर्षक लकी सिंह के पीछे छिपा है एक डरावना रहस्य! मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘मॉन्स्टर’ का दो दिसंबर से मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रसारण शुरू होगा.” ‘मॉन्स्टर’ में मोहनलाल के अलावा हनी रोज, लक्ष्मी मांचू, लीना, सुदेव नायर, सिद्दीकी और गणेश कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में मोहनलाल ने 62 वर्षीय लकी सिंह नामक एक व्यक्ति का किरदार निभाया है.
11:24 PM. 25 Nov 225:54 PM. 25 Nov
ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी ‘कांतारा’
होम्बले फिल्म्स की बेहतरीन पेशकश ‘कांतारा’ अपनी रिलीज के बाद से ही पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. इसने आधुनिक समय में एक फिल्म की सफलता के स्टैंडर्ड्स को सही मायने में फिर से परिभाषित किया है और फिल्म अब भी रुकने का नाम नही ले रही है, क्योंकि अब यह ऑस्ट्रेलिया में अपने तुलु वर्जन का प्रीमियर करने के लिए तैयार है. यह भारत की संस्कृति को एक नई जगह दर्शाएगी. ‘कांतारा’ ने अब दुनिया भर में अपने पैर जमा लिए हैं. इस फिल्म ने हर तरह से नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट्स के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.
9:24 PM. 25 Nov 223:54 PM. 25 Nov
अब कैसी है विक्रम गोखले की तबीयत
अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार हो रहा है. शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “विक्रम गोखले की सेहत में धीमा लेकिन लगातार सुधार दिख रहा है. वह अपनी आंख खोल रहे हैं और अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना है.”
7:56 PM. 25 Nov 222:26 PM. 25 Nov
सर्कस का मोशन पोस्टर जारी
निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म सर्कस को मोशन पोस्टर जारी किया. गोलमाल फिल्म्स की तर्ज पर एक जबरदस्त कॉमेडी सर्कस इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. पोस्टर में फिल्म के सभी कलाकारों की छवि पेश की गई है जो वाकई मजेदार है. वहीं पोस्टर में हम गाड़ियों की झलक भी देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में हैं.
https://www.instagram.com/reel/ClX-fAOomyX/
7:50 PM. 25 Nov 222:20 PM. 25 Nov
पीवीआर ने केरल का पहला आईमैक्स तिरुवनंतपुरम में खोला
पीवीआर सिनेमाज ने केरल राज्य का पहला आईमैक्स लुलु मॉल में खोला है, जिसमें 12 स्क्रीन का सुपरप्लैक्स है. सिनेमा आम जनता के लिए पांच दिसंबर से खुलेगा. आईमैक्स का औपचारिक रूप से उद्घाटन पीवीआर लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय बिजली, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम ए यूसुफ अली और पीवीआर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने किया. संजीव कुमार बिजली ने कहा कि समूह केरल के बाजार को लेकर बहुत आशावादी है.
7:50 PM. 25 Nov 222:20 PM. 25 Nov
रश्मिका मंदाना के लिए कैसा होगा साल 2023
रश्मिका मंदाना की राशि तुला है. डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह बहुत ही पॉजिटिव, व्यावहारिक और जमीन से जुड़ी इंसान हैं. हर इंसान को वह एक जैसा ट्रीट करती है. उनके लिए कोई बड़ा और कोई छोटा नहीं है. जैसा कि सेलिब्रिटी ज्योतिषी चिराग बेजान दारुवाला ने भविष्यवाणी की थी, रश्मिका मंदाना के लिए 2023 काफी अच्छा रहेगा, वह सफलता की हर बुलंदियों को छू लेंगी.
https://www.instagram.com/p/CjiPIt2pyTK/?hl=en
7:50 PM. 25 Nov 222:20 PM. 25 Nov
Bhediya Movie Review
हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी जॉनर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक स्त्री की अगली किस्त भेड़िया है.यह फिल्म स्त्री यूनिवर्स का ही हिस्सा है. निर्देशक अमर कौशिक की स्त्री की तरह यह फिल्म भी हॉरर कॉमेडी जॉनर की ही है. इसमें भी कॉमेडी ज़्यादा है और हॉरर कम. मतलब हॉरर वाले दृश्यों में भी हंसी ही आती है. यहां भी हॉरर कॉमेडी जॉनर के जरिए सिर्फ दर्शकों मनोरंजन करना भर नहीं है, बल्कि अनोखा मैसेज भी देना है .तीन दोस्त यहां भी हैं और एक रहस्मयी महिला किरदार भी. फिल्म में बहुत कुछ स्त्री जैसा ही है, लेकिन वह जादू मिसिंग है, क्योंकि पटकथा कमजोर है. कहानी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है, लेकिन हास्य से भरपूर दृश्य, जबरदस्त वन लाइनर, उम्दा वीएफएक्स और कलाकारों का सधा अभिनय फिल्म को एक बार देखने की कई वजहें ज़रूर दे जाते हैं.
7:50 PM. 25 Nov 222:20 PM. 25 Nov
भेड़िया के लिए वरुण धवण-कृति सेनन ने वसूली मोटी रकम
वरुण धवन आने वाली फिल्म में भास्कर शर्मा की भूमिका निभा रहे है. एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो कथित तौर पर, अभिनेता को फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. वहीं कृति सेनन फिल्म में डॉ. अनिका मित्तल के किरदार में नजर आएंगी. कृति सनोन एक डॉक्टर और भास्कर की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को 4 करोड़ रुपये दिए गए थे.
https://www.instagram.com/p/ClIigsHgQid/?hl=en
7:50 PM. 25 Nov 222:20 PM. 25 Nov
शहनाज का गाना सुन फैंस हुए इमोशनल
शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को सिद्धार्थ शुक्ला के सॉन्ग पर गाते हुए देखा जा सकता है. गाने को सुनकर फैंस इमोशनल हो रहे है. एक यूजर ने कहा, ”बेबी हम तुम्हारे साथ है…प्यार करना कोई तुमसे सीखे”.
5:13 PM. 25 Nov 2211:43 AM. 25 Nov
कियारा आडवाणी ने अपने डांस नंबर से इंटरनेट पर लगाई आग
Govinda Naam Mera Song Bijli Song Out: विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब फिल्म का पहला गाना बिजली रिलीज हो गया है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. वीडियो में कियारा की अदाएं इंटरनेट पर आग लगा रही है. एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग में विक्की कौशल संग जबरदस्त ट्यूनिंग कर रही है. दोनों के स्टेप्स कातिलाना है. ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी. फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है.
4:04 PM. 25 Nov 2210:34 AM. 25 Nov
मदद करने पर नाराज हुई दीपिका कक्कड़
https://www.instagram.com/p/ClWSEHmDb-p/
3:34 PM. 25 Nov 2210:04 AM. 25 Nov
दृश्यम 2 100 करोड़ के क्लब में शामिल
दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है. फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब को पार करने में सफल रही. सातवें दिन मूवी ने 8.70 करोड़ रुपये कमाए. अबतक फिल्म की कुल कमाई 104.74 करोड़ रुपये हो गई है. सात दिन में ही मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है. आने वाले दिनों में मूवी का कलेक्शन बढ़ेगा ही.
3:34 PM. 25 Nov 2210:04 AM. 25 Nov
‘झुंड’ फिल्म का अभिनेता चोरी के आरोप में गिरफ्तार
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘झुंड’ में एक अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रियांशु क्षत्रिय को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नागपुर सिटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनकापुर इलाके के निवासी प्रदीप मंडावे ने अपने घर से पांच लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग संदिग्ध को पकड़ा जिसने क्षत्रिय की कथित संलिप्तता का खुलासा किया. क्षत्रिय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
3:34 PM. 25 Nov 2210:04 AM. 25 Nov
तरण आदर्श ने फिल्म भेड़िया को दिए ये रिव्यू
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया को ऑडियंस और क्रिटिक्स अच्छे रिव्यू दे रहे है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे साढ़े तीन स्टार दिए है.
Bhediya Movie Review: जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म ‘भेड़िया’, तरण आदर्श ने सिर्फ एक शब्द में किया रिव्यू
3:34 PM. 25 Nov 2210:04 AM. 25 Nov
आलिया-रणबीर की बेटी का नाम Raha
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा हैं. इसका स्वाहिली में राहा का मतलब खुशी होता है और संस्कृत में राहा एक गोत्र है, बांग्ला में-आराम, राहत और अरबी में शांति, खुशी और आजादी है.
https://www.instagram.com/p/ClWGK8gsIkr
12:39 PM. 25 Nov 227:09 AM. 25 Nov
वेकेशन पर निकले आमिर खान
आमिर खान अपनी बेटी आयरा खान की सगाई में काफी खुश दिखे थे. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे. उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी थे. सभी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिए. हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि वो वेकेशन के लिए कहां जा रहे है.
https://www.instagram.com/reel/ClVhE3yDoX4
12:39 PM. 25 Nov 227:09 AM. 25 Nov
टीआरपी रेस में सबसे आगे है अनुपमा
BARC के 46वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में अनुपमा फिर से सबसे आगे निकल गया. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा का सीरियल काफी समय से नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर गुम है किसी के प्यार में, तीसरे नंबर पर इमली और चौथे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है औऱ पांचवें पर नया सीरीयल फालूत है.
मुख्य बातें
Entertainment News, 25 Nov Live Updates: बार्क के 46वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी हो गई है. इस बार एक बार फिर से स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा नंबर एक पर है. अनुपमा हर बार नंबर वन पर रहता है. वहीं, आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी आयरा खान की सगाई में नजर आए थे. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद राव खान दिखे. तीनों साथ में वेकेशन मनाने गए है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.