Entertainment News Updates: रानी मुखर्जी की बेटी के बर्थडे में दिखे ये सेलेब्स, रेखा भी आई नजर, VIDEO
Entertainment News, 10 December Live Updates: सारा अली खान ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मुंबई की लोकल ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ सफर करती दिखी. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. वहीं, शुक्रवार की रात रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की. इसमें बीटाउन के कई सेलेब्स नजर आए, जिसमें अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ, करण जौहर अपने बच्चों के साथ दिखे.
Entertainment News Updates: रानी मुखर्जी की बेटी के बर्थडे में दिखे ये सेलेब्स, रेखा भी आई नजर, VIDEO
Live Updates
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
कामना पाठक ने की शादी
कॉमेडी शो हप्पू की उलटन पलटन में राजेश के रूप में नजर आने वाली कामना पाठक ने शादी कर ली है. 8 दिसंबर को नागपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संदीप श्रीधर संग सात फेरे लिए. उनकी शादी में उनके रिश्तेदार और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए.
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
शिवांगी जोशी इसे कर रही डेट
शिवांगी जोशी के लव लाइफ को लेकर फैंस हमेशा जानना चाहते है. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘बालिका वधू 2’ एक्टर रणदीप राय को डेट कर रही है. सूत्र की मानें तो बालिका वधू 2 की शूटिंग के दौरान शिवांगी और रणदीप के बीच दोस्ती वाला रिश्ता था. शो के बंद होने के बाद प्यार को रास्ता मिल गया. उन्हें डेटिंग शुरू किए हुए लगभग तीन महीने हो चुके है.
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या
एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या उसके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए की. उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, विरल भयानी ने इस घटना के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर जिक्र किया था. वीना के बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की और फिर बॉडी को माथेरान में फेंक दिया. उसके यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया.
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
चिरंजीवी ने ‘सलाम वेंकी’ को लेकर किया ट्वीट
चिरंजीवी ने रेवती की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की सराहना की है, जिसमें काजोल है. चिरंजीवी ने सारे एक्टर्स की खूब तारीफ की है.
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग दिखी
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ तसवीरें शेयर की. पहली फोटो में प्रियंका ब्लैक नाइट सूट में नजर आ रही है और उनकी गोद में मालती है. मालती एक ऐड को देख रही है. वहीं, दूसरी तसवीर में एक्ट्रेस लॉस एंजेलिस में एक कोरियन बार्बेक्यू रेस्टोरेंट के बाहर मालती को गोद में लिए खड़ी दिखी.
7:02 PM. 10 Dec 221:32 PM. 10 Dec
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में टीना दत्ता रोते हुए दिखती है. टीना को सलमान खान द्वारा कन्फेशन रूम में बुलाया. सलमान ने टीना से पूछा कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह अकेलापन महसूस कर रही हैं. टीना ने आगे कहा, मैं एक बंधन बनाने की कोशिश कर रही हूं लेकिन कुछ खामियां हैं जिसके लिए मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं. कोई भी मुझसे बात नहीं करता है.
https://www.instagram.com/reel/Cl80IShjskW/
मुख्य बातें
Entertainment News, 10 December Live Updates: सारा अली खान ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मुंबई की लोकल ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ सफर करती दिखी. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. वहीं, शुक्रवार की रात रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की. इसमें बीटाउन के कई सेलेब्स नजर आए, जिसमें अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ, करण जौहर अपने बच्चों के साथ दिखे.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.