Entertainment News: स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की शुभकामनाओं का दिया जवाब, कहा- आपके पास भी खुशियां…

Entertainment News Live: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का 56 की उम्र में निधन हो गया. एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ. जिसके बाद वो बेहोश हो गए. उनके निधन पर उनके चाहने वाले काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. वहीं, आज महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने शिव तांडव स्तोत्र के हिंदी वर्जन को रिलीज किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

1:27 AM. 19 Feb 23 1:27 AM. 19 Feb

कंगना रनौत के शादी वाले पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीते दिनों राजनेता फहद अहमद संग शादी की. जिसके बाद कंगना रनौत ने अभिनेत्री को बधाई दी थी. अब एक्ट्रेस ने कंगना रनौत को जवाब दिया है. स्वरा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद कंगना! आपको हर खुशी और खुशी मिले.

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

दीपिका कक्कड़ का प्रेग्नेंसी रूटीन

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

अर्चना गौतम पूजा-पाठ में करती हैं यकीन

https://www.instagram.com/p/CozO4kgqZt2/

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

UNICEF इंडिया के नेशनल एम्बेसडर बने आयुष्मान खुराना

यूनिसेफ इंडिया ने प्रसिद्व बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को नेशनल एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म स्टार ने हर बच्चे के जीवित रहने, फलने-फूलने, सुरक्षित रहने के अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके फैसलों में उनकी आवाज को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है.

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

सपना चौधरी ने गंगा में लगाई डूबकी

https://www.instagram.com/p/CoyrGNigFhS/

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

कुछ ऐसी थी करण जौहर और शाहरुख खान की पहली मुलाकात

करण जौहर एक दिलचस्प कहानी बताते हैं कि कैसे वह पहली बार एक भविष्य के सुपरस्टार और अपने सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान से मिले थे. उन्होंने कहा, ”12 साल के बच्चे के रूप में, मैं फिल्म निर्माता आनंद महेंद्रू के कार्यालय में दूरदर्शन के धारावाहिक इंद्रधनुष के ऑडिशन के लिए गया था. उन्हें एक मोटे लड़के की जरूरत थी और मैंने बिल फिट कर दिया. मैं आनंद के कार्यालय के प्रतीक्षा कक्ष में लगभग तीन घंटे तक बैठा रहा, जिसके बाद उन्होंने मुझे अंदर बुलाया. उन घंटों के दौरान, यह युवा, सुंदर लड़का मेरे सामने कुर्सी पर बैठा था. वह कॉफी और स्नैक्स के कप पढ़ रहा था और ऑर्डर कर रहा था. मैं सोचता रहा कि वह कौन है.” अंदाजा लगाइए कि वह न्यूकमर कौन था जिससे करण जौहर आनंद महेंद्रू के ऑफिस में मिले थे? कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान! आनंद महेंद्रू के ऑफिस में पहली बार किंग खान और करण मिले थे.

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

राज अनादकट संग तुलना पर नये टप्पू ने कही ये बात

भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा नये टप्पू के आने से इन-दिनों चर्चा में है. राज अनादकट, जिन्होंने कुछ महीने पहले शो छोड़ दिया था, उनकी जगह नीतीश भुलानी ने ले ली है. वह अब शो में टप्पू की भूमिका निभाएंगे. अभिनेता ने हाल ही में ईटाइम्स से बात की. उन्होंने कहा, “मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा पाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और उत्साह के साथ-साथ मुझे यह भी पता है कि मुझे इस भूमिका के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी है क्योंकि दर्शकों की मुझसे बहुत उम्मीदें हैं. मैं दिन-रात काम कर रहा हूं और मुझे पता है कि वे मुझ पर प्यार बरसाएंगे, मुझे अपनी प्रतिभा पर भरोसा है और मैं कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहा हूं.

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

राकेश रौशन ने भोलेनाथ का दर्शन किए

https://www.instagram.com/p/CozIEX-qnG-/

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

शहनाज गिल ने भुवन बम को दी ये खास सलाह

https://www.instagram.com/p/CozEiWDoZmb/

9:50 PM. 18 Feb 23 9:50 PM. 18 Feb

कंगना रनौत के शो का हिस्सा बनेंगी अर्चना गौतम

Lock Upp Season 2: बिग बॉस 16 के बाद अर्चना गौतम सचमुच देश की पसंदीदा बन गई हैं. मेरठ की अर्चु ने सलमान खान के शो पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी है. फायरब्रांड, मजाकिया, अनफिल्टर्ड और तेजतर्रार, अर्चना गौतम वह पटाखा थीं, जो बिग बॉस 16 को ऊचाईयों पर ले गई. अब खबर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत की शो लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. अब अर्चना गौतम ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए बताया, “मुझे नहीं पता कि खबरें कहां से आ रही हैं. मैं वह लॉकअप सीजन 2 नहीं कर रही हूं. मैंने बिग बॉस के घर में पांच महीने बिताए हैं. मैं एक बार फिर से बंद होने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हूं.” मैं अभी भी बिग बॉस जोन में हूं…इस तरह के शो बैक-टू-बैक करने से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा.”

7:17 PM. 18 Feb 23 7:17 PM. 18 Feb

सिद्धार्थ शुक्ला की मां का वीडियो वायरल

7:17 PM. 18 Feb 23 7:17 PM. 18 Feb

संजय लीला भंसाली की ‘हीरा मंडी’ का पहला लुक आया सामने

https://www.instagram.com/reel/CoyznWBIWUu/

6:19 PM. 18 Feb 23 6:19 PM. 18 Feb

गायक पंडित विजय कुमार किचलू का आज होगा अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को यहां किया जाएगा. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, किचलू के पार्थिव शरीर को दोपहर करीब 12 बजे रवींद्र सदन लाया जाएगा, जहां उनके अनुयायी और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. वहीं, करीब एक बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किचलू का निधन शुक्रवार शाम कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया था. वह लंबे समय से ह्रदय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे.

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट आई सामने

https://www.instagram.com/p/Coyr4yPonjj/

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

भोला के सेट से अजय देवगन ने शेयर की फोटोज

https://www.instagram.com/p/Coyfsc-oiXd

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन की तसवीर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी के शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल हुए. इसमें शाहरुख खान और मौनी रॉय भी थे. मौनी ने तसवीरें पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CoxY3hFNcIo/

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

लगान एक्टर यशपाल शर्मा ने जताया शोक

लगान एक्टर यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया. उन्होंने एक्टर की तसवीर लगाकर कैप्शन में लिखा, आज मुम्बई में ये प्रोग्राम अटेंड किया …बड़ा अच्छा चल रहा था सब … सैंकड़ों कलाकार मौजूद थे लेकिन बीच में ही अवार्ड लेने के थोड़ी देर बाद हमारे प्रिय कलाकार शाहनवाज़ को कुछ अटैक आया. सारा प्रोग्राम रुक गया सब लोगों और डॉक्टर की हेल्प से उन्हें जल्दी उठा कर नीचे गाड़ी में बैठा कर कोकिला बेन हॉस्पिटल जो सबसे नज़दीक था ले जाया गया, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका वो चले गए. ये है हमारी ज़िंदगी का कड़वा सत्य …. इंसान किन घमण्डों में जीता है और जीवन क्या है.

https://www.instagram.com/p/CoxcQ1EBbaI/?

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन

एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया. एक्टर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां वो बेहोश हो गए. उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में सफल नहीं हो पाए. कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज ही होगा. बता दें कि एक्टर मिर्जापुर, द फैमिली मैन, रईस, खुदा हाफिज में काम कर चुके है.

Mirzapur फेम इस एक्टर का हुआ निधन, एक फंक्शन के दौरान हुआ सीने में दर्द और…

5:10 PM. 18 Feb 23 5:10 PM. 18 Feb

शिव तांडव स्तोत्र का वीडियो

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव स्तोत्र के हिंदी वर्जन को रिलीज किया है. एक्टर ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल ‘पंचतंत्र वन’ पर जारी किया है. उनकी दमदार आवाज में ये शिव तांडव स्तोत्र काफी पावरफुल लग रहा है. यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

महाशिवरात्रि पर आशुतोष राणा ने गाया ‘शिव तांडव स्रोत’, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, आपने देखा?

मुख्य बातें

Entertainment News Live: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का 56 की उम्र में निधन हो गया. एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ. जिसके बाद वो बेहोश हो गए. उनके निधन पर उनके चाहने वाले काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. वहीं, आज महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने शिव तांडव स्तोत्र के हिंदी वर्जन को रिलीज किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >