Entertainment News: फुकरे 3 का फर्स्ट लुक आया सामने, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद कपल ने तसवीरें शेयर की, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे. फैंस और सेलेब्रिटीज न्यूली वेड कपल को सोशल मीडिया के जरिए शादी की शुभकामनाएं दे रहे है. इसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, अंशुला शर्मा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल हैं. चलिए आपको बताते है स्टार्स ने क्या लिखा.

Live Updates
2:01 AM. 25 Jan 23 8:31 PM. 24 Jan

शाहरुख ने शेयर किया नया पोस्टर

https://www.instagram.com/p/CnyzzrSo4qP/

2:01 AM. 25 Jan 23 8:31 PM. 24 Jan

शिव शास्त्री बल्बोआ का पोस्टर जारी

फटा पोस्टर निकला ,शिव शास्त्री बल्बोआ…. जी हाँ, एक्टर अनुपम खेर की फ़िल्म शिव शास्त्री बल्बोआ का एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैं. पोस्टर के अंदर अनुपम खेर का अंदाज देख अच्छे-अच्छो के पसीने छूट रहे हैं. यहाँ तक कि पोस्टर में अनुपम खेर की सिक्स पैक बॉडी को देखकर अक्षय कुमार भी सन्न रह गए हैं और सोशल मीडिया पर अपने खास यार अनुपम खेर को मस्ती भरे अंदाज़ में बधाई दे रहे हैं. अक्षय लिखते हैं कि,’ अब बस करो. मैंने आपको बॉडी बनाने को कहा था पर आपने तो कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया. पोस्टर काफी दिलचस्प लग रहा हैं. #ShivShashtriBalboa को ढेर सारी बधाई.

8:55 PM. 24 Jan 23 3:25 PM. 24 Jan

सबा इब्राहिम पहुंची मुंबई

8:55 PM. 24 Jan 23 3:25 PM. 24 Jan

दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर बरसाया प्यार

बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट के लिए बीते कुछ हफ्ते काफी मुश्किल भरे रहे हैं. टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी लगातार उन्हें परेशान कर रही है, जिसकी वजह से शालीन का रो-रोकर बुरा हाल है. टीना दत्ता ने उन पर कई आरोप लगाए थे. बिग बॉस 16 के घर में ऐसे कई मौके आए जब शालीन की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री दलजीत कौर का नाम प्रतियोगियों ने झगड़े के दौरान खींचा. हाल ही में, टीना दत्ता ने शालीन के साथ अपने विवाद के दौरान दलजीत का नाम घसीटा था. उन्होंने बार-बार यह कहते हुए दलजीत का नाम लिया कि शालीन ने कभी भी अपनी पत्नी का सम्मान नहीं किया, जिसके लिए उसे बाद में होस्ट सलमान खान ने खुद फटकार लगाई थी. हालांकि, अब दलजीत ने अपने एक्स हसबेंड पर प्यार बरसाया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “बिग बॉस खत्म होने में आखिरी कुछ हफ्ते बाकी हैं. मैं शालीन को शुभकामनाएं देती हूं. धैर्य रखें, शांत रहें और मजबूत रहें.”

8:55 PM. 24 Jan 23 3:25 PM. 24 Jan

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, जो मंगलवार की सुबह नगरोटा से शुरू हुई. मातोंडकर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे सेना के गढ़ के पास से मार्च शुरू होने के तुरंत बाद राहुल गांधी के साथ आ गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करने के लिए मार्ग के किनारे सड़क पर लाइन लगाई. क्रीम कलर के पारंपरिक कश्मीर फेरन (ढीला गाउन) और बीनी टोपी पहने उर्मिला राहुल गांधी के साथ बातचीत कर रही थीं.

8:55 PM. 24 Jan 23 3:25 PM. 24 Jan

फराह खान बिग बॉस करेंगी होस्ट

बिग बॉस 16 फैंस के बीच अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में कई खबरें आ रही थीं कि सलमान खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह पर फराह खान आएंगी. अब खबर है कि फिल्म निर्माता फराह खान बिग बॉस 16 के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी करेंगी. शो की सफलता के कारण, बिग बॉस 16 के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की कि शो को एक्सटेंशन मिलेगा, हालांकि, सलमान खान ने बिग बॉस 16 के निर्माताओं को जनवरी के मिड तक ही तारीखें दी थीं, क्योंकि उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों के लिए उनका टाइट शेड्यूल है. इसलिए उनकी अनुपस्थिति में, फराह खान और कथित तौर पर आगामी एपिसोड की मेजबानी करते नजर आएंगी.

मुख्य बातें

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद कपल ने तसवीरें शेयर की, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे. फैंस और सेलेब्रिटीज न्यूली वेड कपल को सोशल मीडिया के जरिए शादी की शुभकामनाएं दे रहे है. इसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, अंशुला शर्मा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल हैं. चलिए आपको बताते है स्टार्स ने क्या लिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >