Entertainment News LIVE: अब 11 जनवरी को होगी शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई
Copied link
Entertainment News Live: कार्तिक आर्यन पॉपुलर स्टार में से एक है. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इन दिनों वो फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर तारीफ बटोर रहे है. एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पेट डॉग कटोरी के साथ मस्ती करते दिख रहे है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी शादी की बात सुनकर शरमा जाते है.
10:16 PM. 9 Jan 2310:16 PM. 9 Jan
11 जनवरी को होगी शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई
तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान खान की जमानत याचिका पर जनवरी को सुनवाई होगी. वसई कोर्ट ने सुनवाई को 11 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है. तुनिशा के परिवार के वकील तरुण शर्मा ने कहा कि, हमने एक और तारीख मांगी है और हम 11 जनवरी को अदालत में अपना दृष्टिकोण रखेंगे.
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
समांथा रुथ प्रभु की शकुंतलम का ट्रेलर रिलीज
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
कौन हैं सादिया खान
हाल ही में आर्यन खान को दुबई में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था. अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो को कैप्शन के साथ अपलोड किया, “थ्रोबैक टू द न्यू ईयर ईव”. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. सादिया खान एक लोकप्रिय पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं. वह खुदा और मोहब्बत, शायद, मरियम पेरियारा और यारियां जैसे कई धारावाहिकों में दिखाई दी हैं. उन्हें भारतीय-नॉर्वेजियन रोमांटिक फिल्म Dunno Y2… लाइफ इज ए मोमेंट में भी देखा गया था जिसमें एक भारतीय शख्स को एक पाकिस्तानी से प्यार हो जाता है. सादिया को खुदा और मुहब्बत सीजन 1 और 2 में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार टीवी वन के मरियम पेरियारा (2018) में मरियम की भूमिका निभाते हुए देखा गया था.
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
अक्षय केलकर ने जीता बिग बॉस मराठी सीजन 4
अक्षय केलकर ने बिग बॉस मराठी सीजन 4 जीता है. अपूर्वा नेमलेकर ने दूसरे नंबर पर रहीं. रविवार की रात राखी, किरण, अमृता, अपूर्वा और अक्षय के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला था. ट्रॉफी जीतने के अलावा अक्षय को 15,55,000, एक सोने का कंगन और इस सीजन का बेस्ट कैप्टन होने के लिए 5 लाख का चेक भी मिला. मराठी बिग बॉस के चौथे संस्करण को अभिनेता महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था.
https://www.instagram.com/p/CnLPKXEPF-f/
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
कल जारी होगा पठान का ट्रेलर
सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का पठान का धमाकेदार ट्रेलर 10 जनवरी को दोपहर 11 बजे रिलीज होगा. किंग खान ने पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है.
https://www.instagram.com/p/CnLs_0iP772/
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
क्राइम थ्रिलर फर्जी से के के मेनन और राशि खन्ना का पहला लुक
हाल ही में अमेज़न ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फर्ज़ी से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का लुक जारी किया था और जिसके साथ ही प्राइम वीडियो के दर्शकों के बीच प्रत्याशा भी तेज हो गई. ऐसे में अपने व्यूवर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए स्ट्रीमिंग सेवा ने आज एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रतिभाशाली अभिनेताओं – के के मेनन और राशि खन्ना के किरदार का खुलासा किया गया हैं. मोशन पोस्टर पर उनकी मौजूदगी और फीयर्स लुक निश्चित रूप से दांव को बढ़ाते हैं और अभिनेताओं को जटिल किरदार निभाते देखना रोमांचक होगा, जो कहानी को भी दिलचस्प बनाता है. फर्ज़ी के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं और यह 10 फरवरी, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है. राज एंड डीके द्वारा निर्मित यह अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ एक तेज़-तर्रार और रोमांचक क्राइम थ्रिलर है जिसमें के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
9:13 PM. 9 Jan 239:13 PM. 9 Jan
तुनिशा को बचाया जा सकता था
तुनिशा की मां ने दावा किया है कि, उन्हें बचाया जा सकता था अगर उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया जाता. अपनी बेटी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता शीजान खान पर हमला करते हुए वनीता शर्मा कहा कि, वह उसे सेट के पास के अस्पताल के बजाय “बहुत दूर” वाले अस्पताल ले गया. वनिता ने एएनआई को बताया कि, “यह आत्महत्या या हत्या हो सकती है. मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि शीजान उसे बहुत दूर वाले अस्पताल में ले गया था. सेट से 5 मिनट की दूरी पर भी अस्पताल थे. उसे वो नजदीक वाले अस्पताल में क्यों नहीं ले गया? वह सांस ले रही थी और उसे बचाया जा सकता था.”
2:59 PM. 9 Jan 232:59 PM. 9 Jan
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये तसवीरें
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में ऑस्कर मतदाताओं के लिए अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘छेलो शो’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की मेजबानी की. प्रियंका ने कुछ तसवीरें पोस्ट कर टीम को गुड लक कहा है.
https://www.instagram.com/p/CnKovzjSzBx
2:59 PM. 9 Jan 232:59 PM. 9 Jan
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे अक्षय कुमार के बेटे
अक्षय कुमार के बेटे आरव की तसवीर नाओमिका सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों में नाओमिका डीप नेक ड्रेस में दिख रही है. उनके साथ आरव भी नजर आ रहे है. आरव के चेहरे पर प्यारी से सामइल है और उन्होंने खूबसूरत सा गले में नकेलेस पहना हुआ है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट भी कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CnEwP25pdxN/
1:13 PM. 9 Jan 231:13 PM. 9 Jan
सिद्धार्थ मल्होत्रा इस बात पर शरमा गए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. इन सबके बीच सिद्धार्थ अपनी फ्रेंड दोस्त मॉडल-अभिनेत्री आरती खेत्रीपाल के भाई की शादी में शामिल हुए. इसमें जब वो स्टेज पर आते है तो उनसे एक शख्स शादी की बात कहते है, जिसे सुनकर वो शरम से लाल हो जाते है. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CnHejq_SO7A/
1:13 PM. 9 Jan 231:13 PM. 9 Jan
कार्तिक आर्यन का ये वीडियो वायरल
कार्तिक आर्यन ने अपने पेट डॉग कटोरी के साथ वीडियो पोस्ट किया है, जो बहेद क्यूट है. वीडियो में वो कटोरी के साथ एजॉय करते दिख रहे है. कटोरी जैसे चेहरा बनाती है वो भी वैसे ही फेस बनाते है. वीडियो बहुत प्यारा है. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘पोजर सिबलिंग.’ ताहिरा कश्यप ने कमेंट में लिखा, “बहुत प्यारा.” कृति सेनन ने लिखा, “उफ्फ बिल्कुल डिस्को की तरह !!! उनसे मिलना चाहिए !!!”
https://www.instagram.com/reel/CnKTteJhy62/
मुख्य बातें
Entertainment News Live: कार्तिक आर्यन पॉपुलर स्टार में से एक है. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इन दिनों वो फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर तारीफ बटोर रहे है. एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पेट डॉग कटोरी के साथ मस्ती करते दिख रहे है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी शादी की बात सुनकर शरमा जाते है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.