Karan Deol Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण की शादी की तसवीर हो रही वायरल, यहां देखें

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य आज सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. कपल मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में फैमिली और दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9.30 से 11 बजे के बीच इनकी शादी होगी. इसके बाद रात में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे. गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल है. शादी से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें....

Live Updates
3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

इस लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

https://www.instagram.com/p/Ctn1WWBrQoE/

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

पति-पत्नी बने करण-द्रिशा

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है. तसवीर में कपल मंडप में बैठे हुए है और शादी के रस्म करते दिख रहे है. लाल लहंगे में द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही है. द्रिशा ने गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है. करण ने व्हाइट शेरवानी पहना हुआ है और दोनों के गले में वरमाला है. तसवीरों में दोनों साथ में काफी अच्छे लगे रहे है.

https://www.instagram.com/p/Ctn8tCsplno/
https://www.instagram.com/p/Ctn1WWBrQoE/

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

देखें ये वायरल हो रही तसवीर

https://www.instagram.com/p/Ctn3GsjrfAo/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

द्रिशा की ग्रैंड एंट्री

https://www.instagram.com/p/Ctn4sP3qXEV/?hl=en

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की पहली तसवीर

https://www.instagram.com/p/CtnyKSkrlJl/

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: करण की शादी की पहली तसवीर आई सामने, लहंगे में खूबसूरत दिखी सनी देओल की बहू

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

घोड़ी चढ़े दूल्हे राजा करण देओल

दूल्हे करण देओल को शादी के वेन्यू पर बारात के साथ पहुंचते देखा गया. उन्होंने ‘घोड़ी’ से छलांग लगाई और अपने पिता सनी देओल के साथ चल दिए. उनके दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल को ‘ढोल’ की थाप पर थिरकते देखा गया. साथ ही उनके चाचा अभय देओल भी नजर आए.

https://www.instagram.com/p/Ctnq8E9NtZs/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Ctno1ytMa8U/?hl=en

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

व्हाइट शेरवानी में खूब जमे करण देओल

https://www.instagram.com/p/Ctnr7lDRgNP/?hl=en

3:55 PM. 18 Jun 23 3:55 PM. 18 Jun

पोते की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र

https://www.instagram.com/p/Ctnupk_KqCh/?hl=en

10:28 AM. 18 Jun 23 10:28 AM. 18 Jun

बॉबी देओल ने बेटे संग दिया पोज

10:28 AM. 18 Jun 23 10:28 AM. 18 Jun

दुल्हे ने किया धमाकेदार डांस

10:28 AM. 18 Jun 23 10:28 AM. 18 Jun

धर्मेंद्र ने ली ग्रैंड एंट्री

10:28 AM. 18 Jun 23 10:28 AM. 18 Jun

द्रिशा-करण की लवस्टोरी

कथित तौर पर, करण और द्रिशा एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे. उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. द्रिशा काफी प्राइवेट इंसान है, इसलिए तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट कर रखा है. उनके कुल 462 फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कथित तौर पर मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे.

7:00 AM. 18 Jun 23 7:00 AM. 18 Jun

कौन है करण देओल की होने वाली दुल्हनियां

द्रिशा आचार्य प्रशंसित फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं. करण की होने वाली पत्नी भी अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं. द्रिशा की मां चिमू, टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.

7:00 AM. 18 Jun 23 7:00 AM. 18 Jun

रिसेप्शन में शामिल होंगे ये स्टार्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें देओल परिवार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करीबी दोस्तों को निमंत्रण भेजा है. सलमान परिवार के बहुत करीबी दोस्त हैं और उनके रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है.” शादी के रिसेप्शन में सलमान के अलावा सलीम खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और बच्चन परिवार समेत कई लोग शामिल होंगे.

7:00 AM. 18 Jun 23 7:00 AM. 18 Jun

बॉबी देओल भी पत्नी संग थिरके

होने वाले दूल्हे करण देओल के चाचा-चाची बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल पर सबका ध्यान अटक गया. तानिया येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई. बॉबी ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद स्मार्ट लगे. कपल ने संगीत में फिल्म ‘बरसात’ के गाने ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ पर डांस किया. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. साथ ही तानिया की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे.

https://www.instagram.com/p/CtjuIcxLkUr/

7:00 AM. 18 Jun 23 7:00 AM. 18 Jun

करण और द्रिशा ने किया धमाकेदार डांस

इस बीच, करण और द्रिशा आचार्य की हल्दी और मेहंदी की रस्म काफी धमाकेदार रही. सभी ने खूब एंजॉय किया. करण देओल अपने संगीत सेरेमनी में ब्लैक आउटफिट में नजर आए. उनकी मंगेतर द्रिशा आचार्य ने भी सेम कलर का आउटफिट पहना था. द्रिशा ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत लगी.

https://www.instagram.com/p/CtjniIrMbL6/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Ctji96CKMur/?hl=en
https://www.instagram.com/reel/CtjyYVbOAm5/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
https://www.instagram.com/p/CtkhmnBqS2N/

7:00 AM. 18 Jun 23 7:00 AM. 18 Jun

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी

करण देओल और द्रिशा आचार्य आज मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. एक-दूसरे के प्यार में डूबे इस कपल की शादी ताज लैंड्स एंड बांद्रा में उनके करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगी. करण और द्रिशा सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच साथ फेरे लेंगे, समारोह के बाद और आशीर्वाद वे शाम को रिसेप्शन की तैयारी करेंगे.

मुख्य बातें

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य आज सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. कपल मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में फैमिली और दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9.30 से 11 बजे के बीच इनकी शादी होगी. इसके बाद रात में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे. गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल है. शादी से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >