Entertainment News Updates: संजय गुप्ता कोरोना संक्रमित, नीतू कपूर ने पैपराजी को दिया ये जवाब
Copied link
Entertainment News Live Updates: ऐसी चर्ची थी कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को एक्टर रणवीर सिंह होस्ट करेंगे. लेकिन एक्टर इसे होस्ट नहीं करेंगे. वहीं, फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का पहला गाना गलियां रिटर्न्स गाना रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
3:46 PM. 6 Jul 223:46 PM. 6 Jul
संजय गुप्ता कोरोना से संक्रमित
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. हालांकि, उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं. फिल्म “कांटे” और “शूटआउट एट लोखंडवाला” के लिए प्रसिद्ध गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी जांच रिपोर्ट साझा की. लेखक-निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं. ठीक महसूस कर रहा हूं. मुझमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं. कुछ दिनों के लिए केवल किताबें और चाय के साथ रहूंगा.” ट्विटर पर हालचाल पूछने वाले अपने एक दोस्त को जवाब में गुप्ता (55) ने कहा कि उन्होंने कोरोना-रोधी टीके की एहतियात खुराक भी ली है.
3:46 PM. 6 Jul 223:46 PM. 6 Jul
पूनम पांडे ने बच्चों संग दिये पोज
पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ट्रांसपेरेंट रेन कोट में बच्चों संग पोज देती नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CfoV8DaK7RD/
3:46 PM. 6 Jul 223:46 PM. 6 Jul
वाणी कपूर ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है जिसमें वो नेटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी तसवीर तेजी से वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CfoRebAsA74/
3:46 PM. 6 Jul 223:46 PM. 6 Jul
जनहित में जारी फिल्म विवादों में फंसी
अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की हालिया रिलीज फिल्म ‘जनहित में जारी’ लगातार सुर्खियों में है. इस फिल्म की कहानी ने लोगों को इंप्रेस किया. इसी अलग कहानी ने जहां लोगों का दिल जीता, वहीं कुछ सवाल भी खड़े किये लेकिन अब वो विवादों में फंसती नजर आ रही है. लेखक जितेंद्र ज्ञानचंदानी ने दावा किया है कि लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य ने उनकी फिल्म ‘जनहित में जारी’ का कॉन्सेप्ट और कहानी को उनकी एक स्क्रिप्ट से चुराया है.
3:46 PM. 6 Jul 223:46 PM. 6 Jul
नीतू कपूर का वीडियो आया सामने
नीतू कपूर का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो एयरपोर्ट पर हैं. पैपराजी उनसे पूछते हैं कि क्या वो अपनी बहू आलिया भट्ट से मिलने जा रही हैं. इसपर वो कहती हैं कि उनकी बेटी वहां रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/CfnmxapKQxr/
7:58 PM. 5 Jul 227:58 PM. 5 Jul
दीपिका पादुकोण का वायरल वीडियो
दीपिका पादुकोण को हाल ही में सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन के 10वें एडिशन के लिए बतौर चीफ गेस्ट इंवाइट किया गया. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका की एक फैन उन्हें ‘we love you’ दीपिका कहकर चिल्लाती हैं. इसपर एक्ट्रेस कहती है, मैं अब एक शादीशुदा महिला हूं.
7:58 PM. 5 Jul 227:58 PM. 5 Jul
रणबीर कपूर और वाणी कपूर की तसवीर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में है. यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बल्ली और सोना की तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें उनकी केमेस्ट्री आग लगा रही है.
https://www.instagram.com/p/CfniJiBohsQ/?hl=en
7:58 PM. 5 Jul 227:58 PM. 5 Jul
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का अनसीन वीडियो
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ये मौसम कितना रोमांटिक है…. #थ्रोबैक तो बनता है….. मैं पेरिस से प्यार करती हुं. @arjunkapoor. इस वीडियो में ये लवबर्ड्स बारिश के साथ-साथ आइफिल टॉवर और रेस्तरां में एंजॉय करते दिख रहे हैं. दोनों एक दूसरे के प्यार में लग रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cfnc_8nKcH2/
7:58 PM. 5 Jul 227:58 PM. 5 Jul
मौनी रॉय का फोटोशूट
मौनी रॉय ने साड़ी में अफनी तसवीरें शेयर की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीरों में वो बेहत खूबसूरत लग रही है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/Cfnk6JoKnMO/?hl=en
7:58 PM. 5 Jul 227:58 PM. 5 Jul
अली गोनी और जैस्मीन भसीन का वीडियो
टीवी एक्टर अली गोनी और जैस्मीन भसीन एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान अली ने कैजुअल आउटफिट पहना था. जबकि जैस्मीन गुलाबी स्वेटशर्ट औऱ ब्लैक जेगिंग्स पहना था. उन्होंने पैपराजी को एकसाथ पोज दिया. बता दें कि दोनों रिलेशिनशिप में है.
https://www.instagram.com/p/Cfm4ZSZBpw6/?hl=en
5:37 PM. 5 Jul 225:37 PM. 5 Jul
डार्लिंग्स’ का टीजर
आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का टीजर काफी रोमांचक लग रहा है. फिल्म ‘डार्लिंग्स’ आलिया भट्ट की पहली प्रोडक्शन वेंचर है. डार्लिंग्स में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू अहम किरदार निभा रहे है. फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
5:37 PM. 5 Jul 225:37 PM. 5 Jul
राम चरण का नया लुक
आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम पर राम चरण के नए लुक की एक झलक साझा की. इस लुक में राम चरण व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने आंखों में सनग्लासेस लगा रखा है. वहीं उनके बाल और ढाढ़ी एकदम परफेक्ट लग रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CfgMFu9NNqe/
5:37 PM. 5 Jul 225:37 PM. 5 Jul
‘काली’ फिल्म के पोस्टर के खिलाफ FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने फिल्म ‘काली’के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसके पोस्टर में हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. एफआईआर में आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और शांति भंग करने के इरादे के आरोप लगाए गए हैं.
5:37 PM. 5 Jul 225:37 PM. 5 Jul
बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट नहीं करेंगे रणवीर सिंह
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को रणवीर सिंह होस्ट नहीं करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त है. एक्टर कई रोमांचक फिल्मों पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी घोषणा समय आने पर की जाएगी.
Bigg Boss OTT 2: रणवीर सिंह नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ को होस्ट, सामने आई ये बड़ी वजह
2:45 PM. 5 Jul 222:45 PM. 5 Jul
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया रोमांटिक फोटो
शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ रोमांटिक स्टोरी पोस्ट की है. इसमें राज उन्हें बहुत प्यार से देख रहे है. ये तसवीर उन्होंने एफिल टावर से पोस्ट किया है.
2:45 PM. 5 Jul 222:45 PM. 5 Jul
एक विलेन रिटर्न्स का पहला गाना
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था. अब इसका पहला गाना गलियां रिटर्न्स रिलीज हो चुका है. वीडियो पर अबतक 7,357,668 व्यूज आ गए है. बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी है. फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मुख्य बातें
Entertainment News Live Updates: ऐसी चर्ची थी कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को एक्टर रणवीर सिंह होस्ट करेंगे. लेकिन एक्टर इसे होस्ट नहीं करेंगे. वहीं, फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का पहला गाना गलियां रिटर्न्स गाना रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.