Entertainment News: जैकलीन फर्नांडिस को मिली जमानत, पाटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाया फैसला

Entertainment News, 15 Nov Live Updates: जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज अहम दिन है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी.साथ ही कहा था कि वह उसी तारीख को उनकी नियमित जमानत याचिका पर आदेश सुनाएगी वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं. पिता बनने के बाद कुछ दिन बाद ही एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट एनिमल की तैयारियों में लग गए है.

Live Updates
5:52 PM. 15 Nov 22 5:52 PM. 15 Nov

मलाइका अरोड़ा के शो के पहले गेस्ट का खुलासा

मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो अपने नए रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ लेकर आ रही हैं जिसका प्रीमियर 5 दिसंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा. प्रीमियर से पहले प्रशंसक उनके आगामी शो को लेकर उत्सुक हैं. अब शो में शामिल होनेवाले पहले गेस्ट का खुलासा हो गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका की दोस्त फराह खान शो में शामिल होंगी.

5:52 PM. 15 Nov 22 5:52 PM. 15 Nov

जैकलीन फर्नांडिस को मिली जमानत

दिल्ली की पाटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जमानत दी.

5:52 PM. 15 Nov 22 5:52 PM. 15 Nov

अर्चना और प्रियंका के बीच हुई जमकर बहस

https://www.instagram.com/p/Ck-OWRHDNvT/

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आई बिपाशा बसु

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए है. एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खबर से पापा करण के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. करण ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी. एक्टर ने पोस्ट में बेबी का नाम भी रिवील किया है. अब उनकी नन्ही परी अस्पताल से घर लौट आई है. कपल ने बेटी को गोद में लेकर पैपराजी के सामने पोज भी दिया.

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

राजकुमार राव ने ऐसे सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. इस जोड़ी ने 2014 की ड्रामा फिल्म सिटीलाइट्स में भी स्क्रीन स्पेस साझा किया, जिसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया था. पिछले साल 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों 10 साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब ये कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे है.

https://www.instagram.com/rajkummar_rao/

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

सुनील ग्रोवर ने सड़क पर बेचे मूंगफली

https://www.instagram.com/p/Ck7qlF4A4CH/

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

सुंदर लाल ने बनाया PM मोदी का स्टैच्यू

मयूर ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीरे शेयर की है. इन फोटोज में मायूर अपनी टीम की मदद से स्कल्पचर पर काम करते नजर आ रहे हैं. इसमें पीएम मोदी सिग्नेचर कुर्ता और जैकेट के साथ काफी वास्तविक लग रहा है. मयूर ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “‘सेल्फी विद पीएम’, मयूर वकानी और टीम द्वारा बनाई गई मूर्तिकला का अंतिम स्पर्श.”मयूर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत काम मयूर भाई.” एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, ”मयूर उर्फ​सुंदर ने मूर्ति बनाने के लिए अपने ऑनस्क्रीन ‘माई डियर जीजाजी’ जेठालाल से पैसे लिए होंगे”. एक अन्य ने लिखा, ”माई डियर बहना…दया कब आएंगी…मुझे उनका इंतजार है.”

https://www.instagram.com/p/Ck5X-aiMFZR/

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

फिटनेस फ्रीक है रणबीर कपूर

रणबीर के कोच ड्रू नील ने रणबीर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. जिसमें एक्टर को जिम के अंदर खड़े देखा गया. तस्वीर में रणबीर ने नीले रंग की टी-शर्ट, ब्लैक कलर की शॉर्ट्स और जूते पहने थे. दोनों फोटो के लिए मुस्कुराते हुए हंस रहे है. फोटो के कैप्शन में ट्रेनर ने लिखा, “इसके पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस हफ्ते जिम न जाने का सबसे अच्छा बहाना था.” ड्रू ने कहा, “हालांकि, उन्होंने एक भी बीट नहीं छोड़ा और हर एक सेशन को स्मैश किया…एक बार फिर बधाई @aliaabhatt @ranbir_kapoooor.”

https://www.instagram.com/p/Ck7TdlCo1cE/?hl=en

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

बबीता जी ने Switzerland से शेयर की लेटेस्ट तसवीर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने स्विट्जरलैंड से लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. उनकी तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. मुनमुन दत्ता ने फोटोज में पिंक जैकेट पहना है और ब्लू स्कर्फ बांधा है. एक्ट्रेस ने बालों को स्टाइलिश तरीके से बांधा हुआ है. उन्होंने छोटी सी ईयररिंग्स पहना है. इसमें वो बेहद हसीन लग रही है. मुनमुन दत्ता के पीछे का बैकग्राउंड काफी हसीन है. पानी में बतख दिख रहे है और झील नजर आ रहा है. बड़े- बड़े पहाड भी दिख रहे है. ये व्यू काफी अच्छा है.

https://www.instagram.com/p/Ck8oPw9BjzX/?hl=en

1:49 PM. 15 Nov 22 1:49 PM. 15 Nov

बिग बॉस के घर में फिर अर्चना गौतम और प्रियंका में हुई लड़ाई

बिग बॉस 16 में अब अर्चना गौतम की वापसी हो चुकी है. उनके आने से जहां कुछ घरवाले खुश है, वहीं कुछ दुखी है. बीते दिनों साजिद खान को घर का नया कैप्टन चुना गया. जिसके बाद अब नॉमिनेशन स्पेशल होगा. इसमें किजन में प्रियंका और अर्चना के बीच बहस होती दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/Ck-AdWhK6Gz/?hl=en

10:31 AM. 15 Nov 22 10:31 AM. 15 Nov

रणवीर ने अपनी पत्नी के लिया किया ये काम

दीपिका पादुकोण इन-दिनों काम के सिलसिले में काफी बिजी चल रही है. यही वजह है कि कपल इस साल कुछ खास नहीं कर रहे है. ऐसे में रणवीर अपनी पत्नी को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, एक्टर ने अपनी पत्नी को उनके ऑफिस जाकर सरप्राइज देने का फैसला किया. एक्टर वाइफी के लिए फूल और चॉकलेट लेकर गए और उन्हें स्पेशल फील करवाया. वहीं पति रणवीर को अचानक पास देखकर दीपिका भी फूली नहीं समाई.

10:31 AM. 15 Nov 22 10:31 AM. 15 Nov

फिल्म ऊंचाई ने कमाए इतने करोड़

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई ने ओपनिंग डे पर 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया. वीकेंड पर मूवी ने अपना जादू चलाया. पॉजिटिव रिस्पांस और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शक थियेटर में जुट रहे है. चौथे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की.

10:31 AM. 15 Nov 22 10:31 AM. 15 Nov

महेश बाबू की टीम ने किया ये ट्वीट

टीम महेश बाबू की तरफ से ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया है, यह भारी मन के साथ है कि हम अपने प्रिय सुपरस्टार कृष्ण गरु के निधन की घोषणा करते हैं. हम उनके जीवन और सिनेमा पर उनके जबरदस्त प्रभाव का सम्मान करते हैं. उन्हें बहुत याद किया जाएगा. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घट्मानेनी परिवार के साथ हैं. 

10:31 AM. 15 Nov 22 10:31 AM. 15 Nov

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्ण घट्टामनेनी नहीं रहे. आज सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया. वो 79 साले के थे. बता दें कि उनकी पत्नी और महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन इसी साल सितंबर में हुआ था.

Mahesh Babu: सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा का हैदराबाद में निधन, CM चंद्रशेखर राव ने जताया दुख

10:31 AM. 15 Nov 22 10:31 AM. 15 Nov

दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा अस्पताल में भर्ती

सुपरस्टार महेश बाबू के पिता एवं दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा को हृदय संबंधी परेशानियों के चलते सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा (80) को रविवार देर रात करीब 1.15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया. चिकित्सकों के मुताबिक कृष्णा को तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और उन्हें इलाज और निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है.

7:13 AM. 15 Nov 22 7:13 AM. 15 Nov

जिम में पसीना बहाते दिखे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर पिता बनने के कुछ दिन बाद ही जिम में पसीना बहाते दिखे. एक्टर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के लिए जमकर तैयारी कर रहे है. बॉक्सिंग कोच ड्रू नील ने एक्टर के साथ तसवीर शेयर कर लिखा, “इनके पास शायद अपनी बेटी के जन्म के बाद इस सप्ताह जिम नहीं जाने का सबसे अच्छा बहाना था. हालांकि, उन्होंने हार नहीं माना और हर एक सेशन में अच्छा किया. आप दोनों को एक बार फिर से बधाई.

https://www.instagram.com/p/Ck7TdlCo1cE

7:13 AM. 15 Nov 22 7:13 AM. 15 Nov

जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज है अहम दिन

जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार यानी आज दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश होना है. अदालत अभिनेत्री के नियमित जमानत आदेश के बारे में विवरण साझा करेगी. इससे पहले अदालत ने एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी थी और कहा था कि आदेश की कॉपी तैयार नहीं है.

मुख्य बातें

Entertainment News, 15 Nov Live Updates: जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज अहम दिन है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी.साथ ही कहा था कि वह उसी तारीख को उनकी नियमित जमानत याचिका पर आदेश सुनाएगी वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं. पिता बनने के बाद कुछ दिन बाद ही एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट एनिमल की तैयारियों में लग गए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >