Chandrayaan 3 LIVE Updates: चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर उत्साहित हैं अमिताभ बच्चन, सफलता के लिए की प्रार्थना
कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन रोलओवर कंटेस्टेंट कुणाल सिंह डोडिया का हॉट सीट पर स्वागत किया. कुणाल अहमदाबाद के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं. हालांकि, गेम शुरू करने से पहले बिग बी ने भारत के चंद्रयान 3 के बारे में बात की. उन्होंने चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने प्रारंभ में एक सुन्दर भाषण देकर सभी भारतीयों को गौरवान्वित कर दिया. उन्होंने कहा, ”शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो इंसान चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी. हमारा चंद्रयान 3, अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पूछेगा. हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की बाहों में होगा, ये उपलब्धि इस खेल के हर हमारे खिलाड़ी के लिए एक संदेश है, के जिसने भी अपने दिल में कुछ करने की बात कही है, इस दिल ने हमेंशा उसकी मानी है. ये उपलब्धि है देश के हर नागरिक के लिए एक संदेश है के डेस्क ने करवट ले ली है अब हमको भी कुछ करना है लक्ष्य नहीं है बादल का हमको अंबर मुट्ठी में करना है.”