Abhishek-Shivaleeka Wedding: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक ने इस एक्ट्रेस संग रचाई शादी,PICS

एक्टर अजय देवगन की दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने शादी कर ली. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय संग सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

एक्टर अजय देवगन की दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ चली. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी छा गई और इसे दर्शकों ने काफी पसन्द की.

दृश्यम 2 डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय संग शादी कर ली है. शादी की तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है.

अभिषेक पाठक ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है. इसका भाग्य, भाग्य और सितारों में क्या लिखा है, इससे बहुत कुछ लेना-देना है. कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े. यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे जादुई पल रहेगा!

अभिषेक पाठक ने आगे लिखा, प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. आपके प्यार और आशीर्वाद का आकांक्षी.

शिवालिका मनीष मल्होत्रा के लाल लहंगे, पोल्का नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका, चूड़ा और गोल्डन कलीरे में बेहद खूबसूरत दिखी. इस दौरान अभिषेक ने मनीष मल्होत्रा की आइवरी कढ़ाई वाली शेरवानी पहना, जिसमें वो काफी जच रहे थे.

कपल को शादी पर कई सेलेब्स पर शुभकामनाएं दे रहे है. बता दें कि शिवालिका ओबेरॉय ने अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ ये साली आशिकी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. उन्होंने खुदा हाफिज और खुदा हाफिज चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है.

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक की पहली मुलाकात फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी. इस मूवी के अभिषेक निर्माता थे. इस मूवी में शिवालिका की जोड़ी विद्युत जामवाल के साथ बनी थी.

शिवालिका ओबेरॉय बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद हसीन फोटोज मौजूद है. इंस्टा पर उन्हें 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >