Eid al-Adha 2023 Date: कल मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Eid al-Adha 2023 Date: इस बार बकरीद की तारीख को लेकर लोग बड़े कन्फ्यूज है. कोई 28 जून तो कोई 29 जून को बकरीद का त्योहार बता रहा है. आइए जानते हैं कि भारत में यह त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

Eid al-Adha 2023 Date: इस बार बकरीद की तारीख को लेकर लोग बड़े कन्फ्यूज है. कोई 28 जून तो कोई 29 जून को बकरीद का त्योहार बता रहा है. बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहते हैं. इसका अर्थ है कुर्बानी वाली ईद. मक्का की वार्षिक हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा के दिन होता है. साल 2023 में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की डेट और क्या है इसका इतिहास.

इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है. इस महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो कि रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद आता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल बकरीद का त्योहार गुरुवार, 29 जून को मनाया जाएगा.

बकरीद में क्यों दी जाती है कुर्बानी (Bakrid History)

इस्लाम धर्म के अनुसार आखिरी पैगंबर हजरत इब्राहिम मोहम्मद माने जाते हैं. हजरत मोहम्मद खुदा में पूर्ण के प्रति इतने समर्पित थे कि अपने ही बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे. कहते हैं कि इब्राहिम की इबादत से खुश होकर खुदा ने उनकी दुआओं को कुबूल किया और उसके फिर उनकी परीक्षा ली. कहते हैं अल्लाह ने इब्राहिम से उनकी सबसे कीमती और प्यारी चीज की बली देने की मांग की. अल्लाह के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा और प्यार को साबित करने के लिए उन्होंने अपने अजीज बेटे इस्माइल को कुर्बान करना चाहा लेकिन खुदा का करिश्मा यह हुआ की बेटे इस्माइल की जगह तुंबे की कुर्बानी हो गई. इसी घटना के बाद से ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी दी जाने लगी.

भारत में बकरीद 2023

बकरीद भारत के विभिन्न हिस्सों में बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष प्रार्थना करने और उपदेश सुनने के लिए मस्जिदों में एकत्रित होते हैं. वे अपनी बेहतरीन पोशाक पहनते हैं और परिवार और दोस्तों से मिलते हैं, बधाई और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं. इस दिन उपहार और दान का भी महत्व है यह तीन भागों में विभाजित किया जाता है – एक परिवार के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए, और एक जरूरतमंदों के लिए. यह त्योहार करुणा, एकता और उदारता के मूल्यों को बढ़ावा देता है. यह पारिवारिक और सामाजिक बंधनों को बढ़ावा देता है, दान के कार्यों को प्रोत्साहित करता है और भारत में मुसलमानों के बीच समुदाय की भावना को मजबूत करता है.

विभिन्न देशों में ईद-अल-अधा 2023 की तारीख

ईद-अल-अधा, जिसे बलिदान के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, सामूहिक त्योहार है. हर साल, ईद अल-अधा दुनिया के कुछ हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है, क्योंकि अर्धचंद्राकार दृश्यता की सीमा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से भिन्न होती है.

देश – बकरीद की तारीख

  • भारत- 29 जून

  • सऊदी अरब- 28 जून

  • जापान- 29 जून

  • मोरक्को- 29 जून

  • मलेशिया- 29 जून

  • इंडोनेशिया- 29 जून

  • ब्रुनेई- 29 जून

  • कनाडा- 29 जून

  • सिंगापुर- 29 जून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >