साहिबगंज डीएसपी के हजारीबाग आवास पर ईडी का छापा, बाहर सीआरपीएफ जवानों का घेरा

साहिबगंज में पदस्थापित डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग शिवपुरी मोहल्ला स्थित आवास पर ईडी की टीम तीन जनवरी को सुबह 7 बजे ही दो गाड़ियों से पहुंची. दो गाड़ियों में कुल 10 लोग थे. ईडी के अधिकारी घर के अंदर दाखिल हो गए, जबकि घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया.

हजारीबाग, जमालुद्दीन : ED Raids Sahibganj DSP Hazaribagh Residence साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी की यह कार्रवाई साहिबगंज जिले में कथित अवैध खनन से जुड़ा है. उनके घर में ईडी के 10 अफसरों की टीम छापेमारी कर रही है. बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात कर दिया गया है. किसी को भी घर के अंदर दाखिल होने या घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. साहिबगंज में पदस्थापित डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग शिवपुरी मोहल्ला स्थित आवास पर ईडी की टीम बुधवार (तीन जनवरी) को सुबह 7:00 बजे ही दो गाड़ियों से पहुंची. दो गाड़ियों में कुल 10 लोग थे. ईडी के अधिकारी घर के अंदर दाखिल हो गए, जबकि घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया. ईडी की इस कार्रवाई से शिवपुरी मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है. राजेंद्र दुबे 1994 बैच के दारोगा हैं. प्रमोटी डीएसपी हैं और वर्तमान में साहिबगंज जिले में पदस्थापित हैं. ईडी की टीम ने कथित अवैध खनन मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत झारखंड की राजधानी रांची समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है.

पीएमएलए के प्रावधानों के तहत ईडी ने की कार्रवाई

ईडी ने राज्य में कथित अवैध खनन मामले में धन शोधन जांच के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के साथ-साथ साहिबगंज जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर छापे मारेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सेंट्रल एजेंसी छापेमारी कर रही है. सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त और पुलिस उपाधीक्षक के अलावा संताल परगना के पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल में कार्यरत एक पुलिस कांस्टेबल के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं.

Also Read: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार पिंटू समेत कई लोगों के ठिकानों पर रेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >