Sprouts Dahi Chaat Recipe: अब बिना मन मारे खाएं खट्टी-मीठी स्प्राउट्स दही चाट, स्वाद ऐसा कि मां के हाथों की आ जाए याद

Sprouts Dahi Chaat Recipe: अगर आप इंस्टेंट बनने वाले हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो स्प्राउट्स दही चाट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चाट पेट को देर तक भरा रखती है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है.

Sprouts Dahi Chaat Recipe: अगर आप एक ऐसे स्नैक की तलाश में हैं जो सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार न हो जाए बल्कि खाने में टेस्टी और हेल्दी भी हो तो स्प्राउट्स चाट रेसिपी एक बेहतरीन ऑप्शन है. जब आप इसे खाते हैं तो ये आपके पेट पर हल्का रहता है और साथ ही प्रोटीन और फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को भी दूर करने में मदद करता है. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर निकले हैं या फिर एक फिटनेस फ्रीक हैं तो भी ये डिश आपको जरूर ट्राय करनी चाहिए. आप इसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के नाश्ते के लिए आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखता है और साथ ही डाइजेशन को मजबूत करके शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. तो चलिए जानते हैं स्प्राउट दही चाट बनाने की आसान रेसिपी.

स्प्राउट्स दही चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मूंग या मिक्स स्प्राउट्स – 1 कप हल्के उबले हुए
  • ताजा दही – 1 कप अच्छी तरह फेंटा हुआ
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • बारीक कटा टमाटर – 1 छोटा
  • ककड़ी – 1 छोटी साइज की कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या फिर ऑप्शनल
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटा हुआ
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – आधा टीस्पून
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • इमली की मीठी चटनी – 1 से 2 टीस्पून या फिर ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Makhana Paratha Recipe: एक बार ट्राय किया तो भूल जाएंगे सिंपल पराठे, कम तेल में बनने वाला ये पराठा फिटनेस लवर्स की है पहली पसंद

स्प्राउट्स दही चाट बनाने की रेसिपी

  • स्प्राउट्स दही चाट बनाने के लिए सबसे पहले स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें ताकि वे सॉफ्ट हो जाएं लेकिन ज्यादा गलें नहीं. इसके बाद एक बड़े बाउल में उबले स्प्राउट्स डालें और फिर इसमें प्याज, टमाटर, ककड़ी और हरी मिर्च मिलाएं. इन सभी चीजों को हल्के हाथों से मिक्स करें.
  • इसके बाद इसमें फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि दही हर सामग्री के साथ अच्छी तरह कोट हो जाए. इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालें. आप अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ी सी इमली की मीठी चटनी भी डाल सकते हैं. लास्ट में हरा धनिया डालकर फिर से हल्का सा मिक्स करें.
  • अगर आप इसे अच्छी तरह से एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसे बनाने के तुरंत बाद सर्व करें. ऐसा करने से इसका जो स्वाद है वह फ्रेश बना रहता है. आप अगर चाहें तो ऊपर से अनार के दाने या सेव डालकर इसे और भी अट्रैक्टिव बना सकते हैं. घर पर बनी यह चाट बच्चों के टिफिन के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है.
  • अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो दही लो-फैट इस्तेमाल करें और सेव या ज्यादा चटनी का भी इस्तेमाल करने से बचें. वहीं, जिन लोगों को तीखा पसंद है, वे हरी मिर्च या काली मिर्च पाउडर डालकर इसके स्वाद को और भी बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Palak Multigrain Baked Chips: फ्राइड स्नैक्स से रहें दूर! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >