Dunki Box Office Collection Day 1: पठान-जवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई डंकी, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 1: राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया, लेकिन ये मूवी पठान और जवान के रिकॉर्ड को तोड़ने में विफल रही. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने का कलेक्शन किया है.

Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस इसे मास्टरपीस बता रहे हैं. शाहरुख खान के साथ-साथ एक और एक्टर है, जो अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है वो और कोई नहीं बल्कि विक्की कौशल है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया. कई थियेटर्स में तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल रहा. ट्विटर पर आ रहे रिएक्शन्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि मूवी में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और इमोशनल टच भी है, जो दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगी. फिल्म में शाहरुख खान हार्डी की भूमिका में हैं, जो विदेशी पहुंचने के लिए बेहद जोखिम भरी यात्रा करते हैं. तापसी पन्नू उनकी प्रेमिका मनु की भूमिका निभा रही हैं. बता दें कि किंग खान ने साल 2023 काफी अच्छा रहा है, क्योंकि उनकी दो फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. अब पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है, आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की है.

डंकी ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

शाहरुख खान की डंकी का शोर हर तरफ है. फैंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया. अब sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है. सुबह के शो में 26.45% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं दोपहर के शो में 21.77% ऑक्यूपेंसी रही. ये आंकड़े अभी बदल भी सकते हैं. डंकी का पहले दिन का ये आंकड़ा काफी कम है. फिल्म क्रिटिक्स उम्मीद कर रहे थे कि मूवी पठान और जवान जैसी फिल्में के रिकॉर्ड को तोड़ेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. जहां ओपनिंग डे पर पठान ने 57 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं जवान ने 75 करोड़ की कमाई की.

कॉमेडी और दोस्तों के लिए प्यार दिखाती है डंकी

डंकी की शुरुआत मजाकिया अंदाज में होती है. पहला भाग कॉमेडी से भरपूर है. हार्डी के रूप में शाहरुख खान प्यारे हैं. हालांकि, यह विक्की कौशल ही हैं, जो शानदार हैं. उनका ट्रैक खूबसूरती से दूसरे भाग के लिए भावनात्मक आधार तैयार करता है. तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और सहयोगी कलाकार अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि ये फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई. लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, डंकी रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर मुफ्त स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है.

Also Read: Dunki Movie Review: डंकी देखने के बाद दर्शकों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितना चला शाहरुख खान का जादू

क्या है डंकी की कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब के लाल्टू में रहने वाले तीन दोस्तों मनु (तापसी पन्नू) बग्गू (विक्रम कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) की है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उन्हें अपनी इन सभी परेशानियों का जवाब इंग्लैंड की किसी भी नौकरी में नजर आता है. वहां पहुंचने के लिये वह आये दिन कुछ ना कुछ लीगल तरीके ढूंढ़ते रहते हैं, लेकिन उनकी ग़रीबी और कम शिक्षा की वजह से वीजा मिल नहीं पा रहा है. उनकी ज़िंदगी में हार्डी (शाहरुख खान) की एंट्री होती है. वह भी उनके सपने को पूरा करने में जुट जाता है और वह डंकी के अवैध और जोखिमों से भरे रास्ते के जरिये उन्हें उनके सपनों की मंजिल इंग्लैंड पहुंचा देता है, लेकिन वह मंज़िल नहीं है . यह बात सभी को जल्द ही समझ आ जाती है, लेकिन देर हो चुकी है. क्या कभी वे अपने घर लौट पाएंगे. यही आगे की कहानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >