गिरिडीह में एआईएमआईएम की जनसभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, डुमरी पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. डुमरी थाना की पुलिस ने 31 अगस्त को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. एआईएमआईएम के उम्मीदवार को भी आरोपी बनाया गया है.

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : झारखंड में 5 सितंबर को होने जा रहे डुमरी उपचुनाव से पहले सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं. एक दिन पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार अब्दुल मोमिन रिजवी के लिए प्रचार करने आए थे. इस दौरान उनके उत्साही समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस मामले में डुमरी थाना में बृहस्पतिवार (31 अगस्त) को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

एआईएमआईएम उम्मीदवार पर भी प्राथमिकी दर्ज

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उसमें एआईएमआईएम के टिकट पर डुमरी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे अब्दुल मोमिन रिजवी और असदुद्दीन ओवैसी के लिए जनसभा का आयोजन करने वाले मुजफ्फर हसन नुर्रानी समेत कई अज्ञात लोग शामिल हैं. चुनाव की निगरानी के लिए एक उड़नदस्ता टीम बनी है. इस टीम के सदस्य रामनारायण महतो के लिखित आवेदन पर डुमरी थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का आरोप

रामनारायण महतो ने जो लिखित आवेदन दिया है, उसमें एआईएमआईएम चीफ के लिए सभा का आयोजन करने वाले नुर्रानी और पार्टी के उम्मीदवार रिजवी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महतो ने कहा है कि इन लोगों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के साथ-साथ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने भी की कोशिश की है.

Also Read: डुमरी उपचुनाव : केंद्र व राज्य सरकार पर भड़के असददुद्दीन ओवैसी, कहा- मुस्लिम समुदाय के साथ हो रहा अत्याचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >