Drishyam 2 Review: रिलीज होते ही Twitter पर छाई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, यूजर्स दे रहे ऐसे रिव्यू, पढ़ें

अभिषेक पाठक निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 का ट्रेलर काफी जबरदस्त रहा था. फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर इसे यूजर्स सुपरहिट बता रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, दृश्यम 2 शुरुआत से ही पूरी तरह रोमांचकारी है.

Drishyam 2 Twitter review: दर्शक अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म दृश्यम 2 के रिलीज का इंतजार कर रहे थे. आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. ये मूवी साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम का सीक्वल है. मूवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे है. स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सेलेब्स भी इसकी प्रंशसा कर रहे है. ट्विटर पर यूजर्स इसे कितना स्टार दे रहे, आपको बताते है.

Drishyam 2 Review

अभिषेक पाठक निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 का ट्रेलर काफी जबरदस्त रहा था. फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर इसे यूजर्स सुपरहिट बता रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, दृश्यम 2 एक अच्छी तरह से डिजाइन की गई फिल्म है और अच्छी तरह से सुनाई गई कहानी है. कहानी पहले भाग के साथ पूरी तरह से मेल खाता है. अक्षय खन्ना के साथ बड़ी बात यह है कि वह वास्तव में एक इन्वेस्टिगेटर की तरह दिखता है और वह देखने की कोशिश करता है कि अजय देवगन की आंखों में क्या है.


https://twitter.com/ImRahulkadam/status/1593439119266394115
ट्विटर यूजर फिल्म की कर रहे तारीफ

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, दृश्यम 2 शुरुआत से ही पूरी तरह रोमांचकारी है. अजय देवगन अपने दमदार प्रदर्शन से चमक रहे है. अक्षय खन्ना और तब्बू अपनी भूमिकाओं में शानदार हैं, गो फिर इट. एक और ट्विटर यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, दृश्यम 2 की शुरुआत धमाकेदार सुबह के शोज के साथ होती है.


तरण आर्दश ने दृश्यम 2 के बारे में लिखी ये बात

ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने दृश्यम 2 की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, पावर पैक्ड. दमदार फिल्म के पावरहाउस अभिनेता… निर्देशक अभिषेक पाठक ने शानदार थ्रिलर दिया है. साथ ही लिखा इसे मिस ना करें. बता दें ये मूवी इंडिया में 3302 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. जबकि ओवरसीज में ये 858 स्कीन्स पर रिलीज हुई है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो, ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी के अनुसार फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा की मानें तो, ओपनिंग 12 करोड़ रुपये तक भी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >