Double XL vs Mili BO Prediction: पहले दिन सोनाक्षी की Double XL या जान्हवी की Mili में कौन मारेगा बाजी?

सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी स्टारर की फिल्म डबल एक्सएल और जान्हवी कपूर की फिल्म मिली कल यानी 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ओपनिंग डे पर कौन फिल्म बाजी मारेगी, यहां जानिए.

Double XL box office prediction day 1: सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल इस शक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी के फोन भूत और जान्हवी कपूर की मिली से होने वाली है. ऐसे में डबल एक्सएल दर्शकों को लुभा पाती है या नहीं, ये जल्द ही बता चल जाएगा. ओपनिंग डे पर मूवी कितना कमा सकती है, चलिए आपको बताते है.

फिल्म डबल एक्सएल का पहले दिन का कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी स्टारर की फिल्म डबल एक्सएल की कहानी काफी हटकर है. इसके कुछ गाने रिलीज हो चुके है, जिसके बोल काफी खूबसूरत है. फिल्म समाज में बॉडी शेमिंग के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई पर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म करीब ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये कमा सकती है.

फिल्म मिली में है जान्हवी कपूर

वहीं, जान्हवी कपूर की फिल्म मिली भी 4 नवंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म मलयालम फिल्म हेलेन की हिंदी रीमेक है और इसमें एक्ट्रेस एक दमदार रोल प्ले करते दिखेंगी. इसकी कहानी ऐसे लड़की है जो एक ‘फ्रीजर’ में फंसने के बाद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती है. जान्हवी के साथ सनी कौशल भी इस मूवी में है.

फिल्म मिली का ओपनिंग डे पर कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘मिली’ ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर सकती है. इसका कलेक्शन भी सोनाक्षी सिन्हा के फिल्म डबल एक्सएल जितना है. वहीं, कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर ‘फोन भूत’ का कलेक्शन इन दिनों मूवीज से ज्यादा बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मूवी पहले दिन 1.5-2 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है.

जान्हवी कपूर ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा था, मुझे याद है कि फिल्म ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया. मैं शूटिंग पूरी करने के बाद जब घर लौटती थी और सोने जाती थी तो मुझे सपने में यह दिखता था कि मैं फ्रीजर में हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >