Doctor G Twitter Review: ‘डॉक्टर जी’ को लेकर ट्विटर पर सामने आए फैंस के रिएक्शन, फिल्म को बताया शानदार

आयुष्मान खुराना की मेड‍िकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डॉक्टर जी आज रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी की तारीफ सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे है. ट्विटर पर यूजर्स इसे लेकर खूब सारे ट्वीट कर रहे है. इस मूवी में शेफाली शाह और रकुल प्रीत सिंह भी है.

Doctor G Twitter Review: आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर फिल्म डॉक्टर जी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. मूवी को लेकर रिव्यूज सोशल मीडिया पर आन�� शुरू हो गए है. ट्विटर पर फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. इसकी कहानी हटकर है और अब देखना है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं.

डॉक्टर जी का ट्विटर रिव्यू

मेड‍िकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आए है. ये मूवी अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित है. ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म को रिव्यू देते हुए लिखा, डॉक्टर जी का पहला हाफ पूरा कर लिया. बहुत ही रोचक अब तक हास्य, भावनाओं से भरा हुआ. पैसा वसूल फिल्म. एक अन्य यूजर ने लिखा, शानदार फिल्म.


https://twitter.com/cutest_medico/status/1580805282028212224
फिल्म डॉक्टर जी की कमाई

फिल्म डॉक्टर जी की कमाई को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म दर्शकों को थियेटर खींच पाने में सफल हो पाती है या नहीं.

Also Read: Doctor G Movie Review: शानदार कांसेप्ट पर बनी कमजोर फिल्म, जानें आयुष्मान खुराना की फिल्म के बारे में
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत ‘डॉक्टर जी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए. इसमें ताहिरा कश्यप, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना, आनन्द एल राय नजर आए. वहीं, मेकर्स ने वीकेंड में मुंबई में डॉक्टरों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो इसमें ड्रीम गर्ल 2, एन एक्शन हीरो शामिल है. पिछली बार एक्टर चंडीगढ़ करें आशिकी और अनेक में दिखे थे. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >