'The Tonight Show' में डेब्यू करने जा रहे हैं पंजाबी G.O.A.T, शो की बीटीएस वीडियो पर देसी गर्ल ने भी किया 'ओए'

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अमर सिंह चमकीला में पंजाबी स्टार की एक्टिंग को पसंद किया गया.

Diljit Singh Dosanjh on The Tonight Show: कनाडा में परफॉर्म करने से लेकर Ed Sheeran को पंजाबी गाने पर झूमने पर मजबूर करने वाले G.O.A.T यानी हमारे दिलजीत पाजी को ग्लोबल सेंसेशन कहना बिलकुल गलत नहीं होगा. उन्होंने अपनी दमदार आवाज और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर तारीफें लूटी हैं. इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अमर सिंह चमकीला में पाजी के एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया. ऐसे में अब एक बार फिर वह भारत को ग्लोबली प्रेजेंट करने के लिए बिलकुल तैयार हैं.v

दिलजीत यूएस में एनबीसी स्टूडियो के अमेरिकन कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिम्मी फॉलन के पॉपुलर शो, ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन के शो में डेब्यू करने जा रहे हैं. दोनों ने शो के बीटीएस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें हम साफ देख सकते हैं कि दोनों कितनी खूबसूरती से एक दूसरे के कल्चर को अपना रहे हैं. खास बात तो यह है कि जट्ट एंड जूलियट के हीरो कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट हैं.

Also Read The Great Indian Kapil Show: जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, इम्तियाज अली ने खोला राज

अमेरिकन होस्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पंजाबी बोलना सीख रहे हैं. पोस्ट का कैप्शन है, ‘सत श्री अकाल’. वीडियो में हम देख सकते हैं कि दिलजीत और जिम्मी पहले एक दूसरे के गले लगते हैं, उसके बाद दिलजीत होते हैं, “पंजाबी आ गए ओए”. इसके बाद जिम्मी भी उसे दौहराने की कोशिश करते हैं, फिर दिलजीत ओए को दो बार रिपीट करते हैं. उसके बाद दिलजीत हाथ जोड़ कर बोलते हैं, जिसे बहुत ही बेहतरीन तरीके से जिम्मी फॉलन दोहराते हैं. उस पर दिलजीत उन्हें वाओ कहकर कॉम्प्लीमेंट करते हैं और दोनो एक बार फिर गले मिलते हैं.

जिम्मी के सत श्री अकाल वाले वीडियो पर बहुत से सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया. इसमें सबसे बेस्ट रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा का देखने को मिला है. दरअसल वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट किया, “इट्स द ओए फॉर मी” यानी मेरी तरफ से ओए है. इस कॉमेंट को बहुत से यूजर्स ने लाइक किया है.

Also Read अमर सिंह चमकीला की चमक को बढ़ाता है दिलजीत का दिल जीतने लेने वाला अभिनय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >