मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ऐलान : घर- घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे ‘दीदी के दूत’

पश्चिम बंगाल की जनता के लिये पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘दीदी का सुरक्षा कवच’ परियोजना का शुभारंभ किया है.इस परियोजना में तृणमूल के 3.5 लाख स्वयंसेवक ‘दीदी के दूत’ के रूप में राज्य के 10 करोड़ लोगों के घर पहुंचेंगे.

पश्चिम बंगाल की जनता के लिये पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ‘दीदी का सुरक्षा कवच’ परियोजना का शुभारंभ किया है. जिसके तहत तृणमूल के साढ़े तीन लाख स्वयंसेवक ‘दीदी का सुरक्षा कवच’ परियोजना के तहत राज्य के हर व्यक्ति के घर जाएंगे. लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई जाएगी. इसके साथ ही लोगों के घर-घर जाकर उनसे जनसंपर्क किया जाएगा. इसके साथ ही नये ऐप को भी लांच किया गया है ‘दीदी के दूत’.

Also Read: बंगाल में फिर जय श्री राम पर घमासान, वंदे भारत के उद्घाटन समारोह में ममता बनर्जी ने दिखाये तल्ख तेवर
तृणमूल का नया ऐप ‘दीदी के दूत’ 

दीदी के दूत ऐप के जरिये तृणमूल पंचायत चुनाव से पहले जनसंपर्क में बड़े पैमाने पर शामिल हो रही है. इस परियोजना में तृणमूल के 3.5 लाख स्वयंसेवक ‘दीदी के दूत’ के रूप में राज्य के 10 करोड़ लोगों के घर पहुंचेंगे. ममता बनर्जी की टीम लोगों को सरकार की 15 परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी देंगे. इसके साथ ही दीदी के समर्थक यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है. अगर संबंधित व्यक्ति के पास इस संबंध में कोई सुझाव है तो भी दीदी के दूत इसे रिकॉर्ड करेंगे.

Also Read: बंगाल : अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु के गढ़ में भरी हुंकार कहा,अगर कोई धमकी दे तो करे मुझे फोन
क्या है ‘दीदी के सुरक्षा कवच’ में अभिषेक बनर्जी ने दी जानकारी

* यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरु होगा.

* सभी स्तरों पर तृणमूल कांग्रेस के 3 लाख स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी जाएगी. बंगाल के 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेगे ‘दीदी के दूत’.

* दीदी के दूत एप के माध्यम से हर घर की मैपिंग कर सरकार की विभिन्न पैमानों वाली योजनाओं जैसे शिक्षाश्री, कन्याश्री, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार, युवाश्री जैसी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी.

* दीदी के दूत घर-घर जाकर देखेंगे कि लोगों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >