Dhanbad Crime News: धनतेरस के दिन धनबाद में चाचा को गोली मारी, मटकुरिया मुक्तिधाम के पास हुई घटना

Dhanbad Crime News: मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. शनिवार सुबह बैंक मोड़ थाना (Bank More Police Station) क्षेत्र के मटकुरिया मुक्तिधाम (Matkuria Mukti Dham) के समीप एक व्यक्ति ने ही अपने चाचा को गोली मार दी. चाचा दूध व्यवसायी है. 42 वर्षीय धर्मेंद्र यादव की पीठ और कमर के पास तीन गोलियां लगी हैं.

Dhanbad Crime News: धनतेरस (Dhanteras) के दिन धनबाद (Dhanbad News) में अपने ही चाचा को गोली मारने की घटना सामने आयी है. शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक शख्स ने अपने चाचा को तीन गोली मारी. चाचा का नाम धर्मेंद्र यादव (42) बताया गया है. गंभीर हालत में धर्मेंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है.

संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलायी गोली

मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. बताया गया है कि शनिवार की सुबह बैंक मोड़ थाना (Bank More Police Station) क्षेत्र के मटकुरिया मुक्तिधाम (Matkuria Mukti Dham) के समीप एक व्यक्ति ने ही अपने चाचा को गोली मार दी. चाचा दूध व्यवसायी है. 42 वर्षीय धर्मेंद्र यादव की पीठ और कमर के पास तीन गोलियां लगी हैं.

Also Read: Double Murder Case: धनबाद के वासेपुर में हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझायी, 4 भाई गिरफ्तार

सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप

सुबह-सुबह हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में धर्मेंद्र यादव को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया. डॉक्टरों ने यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया.

Also Read: Double Murder case: धनबाद के वासेपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हमलावर भतीजा फरार

डॉक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र यादव की हालत गंभीर है. उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल (Durgapur Mission Hospital) ले जाने की सलाह दी. धर्मेंद्र यादव को दुर्गापुर ले जाया गया है. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद से धर्मेंद्र का भतीजा राजा यादव फरार है. पुलिस ने घटनास्‍थल से दो खोखा बरामद किया है.

Also Read: Double Murder Case : झारखंड में दो युवकों की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था कार्रवाई का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >