साइबर क्रिमिनल्स ने साहिबगंज DC के नाम पर मांगे पैसे, DC ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

सोशल मीडिया के जरिये साहिबगंज डीसी के नाम से लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. जानकारी मिलते ही डीसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना को सूचित करने को कहा.

Jharkhand Cyber Crime News: साइबर क्रिमिनल्स ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के नाम पर लोगों से पैसे मांग रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही डीसी ने जिलेवासियों से अपील किया कि सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम से कोई भी फोन या सोशल मीडिया आईडी से पैसे की मांग करे, तो पैसे न दें और तत्काल अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दे. बताया गया कि मोबाइल नंबर 9134782173 नंबर से डीसी के नाम से साइबर क्रिमिनल्स पैसे की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर डीसी रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को आगाह किया है.

साहिबगंज डीसी ने लोगों को किया सतर्क

इस संबंध में साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जालसाज के झांसे में कोई ना आये और किसी प्रकार की राशि ट्रांसफर ना करें. कहा कि एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है जहां किसी जालसाज द्वारा डीसी के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है.

नजदीकी थाना को दें सूचना

उन्होंने लोगों से कहा कि कोई मेरे नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है. ऐसे जालसाजों से सावधान रहें. कहा कि 91347 82173 या किसी अन्य नंबर से अगर आपको कोई मैसेज आ रहा है या आपसे पैसे की मांग की जा रही है, तो पैसे ना देकर तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना को दे.

Also Read: Prabhat Khabar Special: डॉक्युमेंट्स के साथ आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य, नहीं तो हो जायेगा रद्द

जिला नियंत्रण कक्ष के इन हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं सूचना

ऐसे किसी भी जालसाजी की जानकारी मिलने पर आप साहिबगंज जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचित कर सकते हैं. इसके तहत 9631155933, 9006963963, 6436356485, 6436222100, 9939685774 और 100 पर सूचना दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >