CTET 2024 Exam City Slip: जल्द रिलीज होगा सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, 21 जनवरी को है एग्जाम

CTET 2024 exam City Slip, CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या CTET 2024 जनवरी परीक्षा के परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की उम्मीद है.

CTET 2024 exam City Slip, CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 जनवरी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने के लिए तैयार है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को निर्धारित है और प्रासंगिक जानकारी परीक्षा तिथि से पहले ctet.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

CTET 2024 exam City Slip: कब जारी होगे एग्जाम सिटी स्लिप?

इसी प्रकार, पिछले सत्र की परीक्षा के लिए CBSE ने प्री-एडमिट कार्ड करीब 20 दिन पहले जारी कर दिए थे। ऐसे में जबकि इस बार परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जानी है तो एग्जाम सिटी स्लिप अब कभी भी जारी की जा सकती है।

CTET 2024: एग्जाम पैटर्न

सीटीईटी पेपर-1 (कक्षा पहली से 5वीं के लिए) – 150 नंबर के 150 प्रश्न आएंगे।

चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडॉगोजी (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

लेंग्वेज I (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

लेंगवेज II (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

मैथ्स – 30 नंबर के 30 प्रश्न

एनवायरनमेंट स्टडीज- 30 नंबर के 30 प्रश्न

सीटीईटी पेपर-2 (कक्षा छठी से 8वीं के लिए)- – 150 नंबर के 150 प्रश्न आएंगे।

चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडॉगोजी (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

लेंग्वेज I (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

लेंगवेज II (कंपलसरी)- 30 नंबर के 30 प्रश्न

मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस टीचर के लिए) या सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस (सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस टीचर) के लिए – 60 नंबर के 60 प्रश्न

CTET Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए CTET 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

एप्लीकेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.

हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

अब प्रिंट निकाल लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >