Bokaro News: चाकू मारकर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा आरोपी, भागने के चक्कर में पकड़ाया

Crime News Jharkhand: बोकारो में एक व्यक्ति ने एक छात्र को चाकू मारा और रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंच गया. थाना प्रभारी को शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की. जैसे ही पूछताछ शुरू की, आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ. पुलिस वालों ने दौड़ाकर उसे दबोचा. जानें क्या है पूरा मामला.

Crime News Jharkhand| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन शिमला कॉलोनी में बुधवार की रात 25 वर्षीय जॉर्ज इग्नासियुस बारला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाला 35 वर्षीय ज्वाकिम तिर्की रात को ही थाने में पकडा गया. चाकू मारने के बाद ज्वाकिम तुरंत थाने पहुंचा और जॉर्ज के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने का प्रयास करने लगा.

शक के आधार पर थाना प्रभारी ने शुरू की पूछताछ

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास को युवक पर शक हुआ. पूछताछ करने पर ज्वाकिम थाने से भागने लगा. भागने के क्रम में आरोपी को पुलिस अधिकारी ने दौड़कर पकड़ लिया. पूछताछ के बाद युवक ने चाकू मारने की बात स्वीकार की. घायल जॉर्ज पढ़ाई करता है, जबकि आरोपी मजदूरी करता है.

बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा घायल जॉर्ज का इलाज

पूछताछ के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घायल का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल और बीजीएच में जाकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी के खिलाफ पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बीएस सिटी थाना क्षेत्र के शिमला कॉलोनी निवासी जोसेफ बारला ने गुरुवार को थाने में एक आवेदन दिया है. कहा है कि उनका पुत्र जॉर्ज इग्नासियुस बारला 4 जून की रात लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था. इतने में पड़ोस में रहने वाले ज्वाकिम तिर्की ने उनके बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया. चाकू से गर्दन पर कई बार वार किये. इस कारण उनका पुत्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

काम नहीं कर रहा जॉर्ज के मस्तिष्क, बोले पिता

अपनी शिकायत में जॉर्ज के पिता ने आगे लिखा है कि सूचना मिलने के बाद वे सभी लोग दौड़े. तब तक ज्वाकिम फरार हो चुका था. अपने पुत्र को लेकर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल गये. चिकित्सकों ने बताया कि जॉर्ज की स्थिति नाजुक है. चाकू के गंभीर वार के कारण मष्तिस्क ने काम करना बंद कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें

JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?

Kal Ka Mausam : देवघर में भारी बारिश के बाद ट्रफ में समाया चक्रवात, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने BJD नेता से गुपचुप रचायी शादी

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >