पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 10 ‘हॉटस्पॉट’ 14 दिन के लिए पूरी तरह से बंद

complete lockdown at 10 hotspots for coronavirus in west bengal for 14 days कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 के 10 हॉटस्पॉट को 14 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करेगी. ये वो जगह हैं, जहां से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि उन इलाकों के स्थानीय बाजारों और सभी सड़कों को बंद कर दिया जायेगा और किसी को भी इलाके में प्रवेश करने या अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, मुख्य सचिव ने क्षेत्रों के नाम नहीं बताये.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 के 10 हॉटस्पॉट को 14 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करेगी. ये वो जगह हैं, जहां से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि उन इलाकों के स्थानीय बाजारों और सभी सड़कों को बंद कर दिया जायेगा और किसी को भी इलाके में प्रवेश करने या अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, मुख्य सचिव ने क्षेत्रों के नाम नहीं बताये.

Also Read: लॉकडाउन में ‘क्रमिक छूट’ पर केंद्र और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार आमने-सामने

श्री सिन्हा ने कहा, ‘ऐसे क्षेत्र, जहां बीमारी फैलने की आशंका अधिक है, हम उन्हें हॉटस्पॉट कह रहे हैं. हम उनका नाम नहीं ले रहे हैं. हम संपूर्ण लॉकडाउन लागू करेंगे. इस कदम से लोगों को अधिक असुविधा होगी, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें पूर्ण लॉकडाउन लागू करना होगा, क्योंकि हम नहीं चाहते कि मामले जंगल की आग की तरह फैलें.’

मुख्य सचिव ने कहा, ‘इन क्षेत्रों में सख्त नियम लागू होंगे. प्रशासन निवासियों के लिए भोजन, पानी और यहां तक कि चिकित्सा सहायता जैसी सभी अनिवार्य चीजों की व्यवस्था करेगा.’ राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि जिला और निकाय अधिकारियों को शनिवार रात से इन जगहों पर ‘पूर्ण बंदी’ शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: लॉकेट चटर्जी का ममता पर आरोप, कोरोना मामले को छुपा रही हैं मुख्यमंत्री, बिगड़ेंगे हालात

पश्चिम बंगाल में हॉटस्पॉट व ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों के बारे में पूछे जाने पर, राज्य के शीर्ष नौकरशाह ने अलीपुर, भवानीपुर, मुदियाली, बड़ाबाजार, नयाबाद, दमदम, साल्ट लेक, उल्टाडांगा और बेलघड़िया का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों, हावड़ा के मल्लिक फाटक क्षेत्र, फोरशोर रोड, राजबल्लभ साहा लेन, सलकिया और हावड़ा जिला अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों को कोविड-19 हॉटस्पॉट और क्लस्टर के रूप में पहचाना गया है.

उन्होंने कहा, ‘कलिम्पोंग, तेहट्टा (नदिया जिला), एगरा (पूर्व मेदिनीपुर), हल्दिया भी इन हॉटस्पॉटों के अंतर्गत आते हैं और उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा.’ राज्य सरकार इन हॉटस्पॉट में तेजी से जांच करने की भी योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन सोडियम हाइपोक्लोराइट से इन स्थानों को संक्रमण-मुक्त करेगा. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से अब तक पांच मौतें हुई हैं. राज्य 116 मामले दर्ज किये गये हैं. 89 सक्रिय मामले हैं, जबकि 22 लोग ठीक हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >