जाने-माने शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान की तबीयत बिगड़ी, जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे फैन

रामपुर-सहसवन शैली के संगीत घराना के जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ उस्ताद राशिद खान साहब की हालत बहुत नाजुक है. कोलकाता के एक अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. स्पिक मैके परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.

देश के जाने-माने शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गंभीर हालत में दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश भर के संगीत प्रेमी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. संगीतकार उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं. 55 साल के राशिद खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है. रविवार को अस्पताल के अधिकारियों ने भी बताया कि महान संगीतकार की हालत नाजुक है. शुक्रवार को उस्ताद राशिद खान को सेरब्रल अटैक हुआ था. उसके बाद से उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है.लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है. वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि उस्ताद राशिद खान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उस्ताद की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. स्पिक मैके (SPIC MACAY) ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. इसमें कहा गया है कि रामपुर-सहसवन शैली के संगीत घराना के जाने-माने शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान साहब की हालत बहुत नाजुक है. कोलकाता के एक अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. स्पिक मैके परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है. बता दें कि उस्ताद राशिद खान महान संगीतकार इनायत हुसैन खान के पोते हैं. इनायत हुसैन खान ने ही सहसवन घराने की स्थापना की थी.

पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हैं राशिद खान

पद्म पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद खान का पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहां न्यूरोलॉजिस्ट, मेडिसिन और ओंकोलॉजी के स्पशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे राशिद खान करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं. इसी दौरान शुक्रवार को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं. वर्ष 2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इससे पहले वर्ष 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. वर्ष 2022 में पद्म भूषण से नवाजा गया. उन्होंने बांग्ला और हिंदी फिल्मों में कई गीत गाए हैं, जो काफी लोकप्रिय हुए.

Also Read: EXCLUSIVE: टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट-2023 में बोलीं शुभा मुदगल- शास्त्रीय संगीत के प्रति बदलना होगा नजरिया

बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी राशिद खान ने गाए हैं गीत

उस्ताद राशिद खान ने ‘माई नेम इज खान’, ‘कादम्बरी’, ‘मंटो’ और ‘मितिन माशी’ के लिए गीत गाए हैं. बॉलीवुड फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए उस्ताद के गाए गीत ‘आओगे जब साजना…’ को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में जन्मे राशिद खान ने महज 11 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत के लिए पहचाने जाने वाले राशिद खान के फ्यूजन और फिल्मी गीतों को भी काफी पसंद किया गया. उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक बीमारी के बावजूद सुबह चार बजे संगीत के रियाज के उनके रूटीन में कोई बदलाव नहीं आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >