Jharkhand News: राजधानी रांची के सर्किट हाउस में गुरुवार को आग लग गयी. आग लगने की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी. सर्किट हाउस के कर्मियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गयी. सर्किट हाउस के कमरे में आग लगने से पूरा कमरा धुआं से भर गया. यहां से गुजरने वाले लोग कुछ देर के लिए सहम गये. कड़ी मश्क्कत के बाद दमकल कर्मियों ने इस आग पर काबू पाया. हालांकि, इस अगजनी में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है.
VIDEO: रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

VIDEO: रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Copied link
राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को आग लग गयी. आग लगने के कारण पूरे कमरे में धुआं भर गया. तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने इस आग पर काबू पाया. हालांकि, इस अगजनी में किसी के हताहत की सूचना नहीं है.