मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़क पर बनाया सुरक्षा घेरा, ऊंची कीमत पर बिक्री करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

जानलेवा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी सड़कों पर उतर आयीं हैं और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं. गुरुवार को अपराह्न कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा को साथ लेकर वह महानगर के विभिन्न बाजारों में पहुंचीं और लोगों को समझाया कि वे एक दूसरे से दूर रहें.

कोलकाता : जानलेवा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी सड़कों पर उतर आयीं हैं और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं. गुरुवार को अपराह्न कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा को साथ लेकर वह महानगर के विभिन्न बाजारों में पहुंचीं और लोगों को समझाया कि वे एक दूसरे से दूर रहें. सबसे पहले मुख्यमंत्री बड़ाबाजार के पोस्ता बाजार में पहुंचीं. यहां सब्जी, फल की थोक बिक्री होती है. मुख्यमंत्री ने हिंदी में लोगों को बताया कि वे एक दूसरे से दूर रहें और कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें.

एक सब्जी विक्रेता के सामने जब मुख्यमंत्री पहुंचीं, तो वहां लोग लाइन लगा कर सब्जियां खरीद रहे थे. तब उन्होंने कुछ लोगों को फटकार भी लगायी और वहां सब्जी विक्रेता के पास पड़े ईंट को उठा कर जमीन पर गोल सुरक्षा घेरा बनायी, दूसरा घेरा उन्होंने कम से कम एक मीटर की दूरी पर और इसी तरह से तीसरा और चौथा घेरा बनाया. मुख्यमंत्री ने सब्जी विक्रेता को समझाया कि जो लोग सब्जी खरीदने आयें, उन्हें सुरक्षा घेरे में खड़े रखिये. आप भी दूर से सब्जी दीजिए. किसी का भी हाथ किसी से नहीं छूना चाहिए. यहां से जानबाजार में भी मुख्यमंत्री पहुंचीं.

वहां भी उन्होंने लोगों से बातचीत की और एक दूसरे से दूर रह कर सामान खरीदने की नसीहत दी. वहां भी मुख्यमंत्री ने जमीन पर सुरक्षा घेरा बनाया. कुछ बाजारों में लोगों ने ममता बनर्जी को देख कर शिकायत की कि अधिक कीमत पर सामान बेचे जा रहे हैं. तब सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ भी समस्या होती है, तो पुलिस को सूचना दें, तुरंत मदद मिलेगी. इसी तरह से उन्होंने कई और बाजारों का दौरा किया. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न अस्पतालों का औचक दौरा किया था और लोगों के इलाज की तैयारियों को देखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >