छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दंतेवाड़ा से रवाना होगा बीजेपी का परिवर्तन यात्रा रथ, नेताओं ने की पूजा

1 / 1
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दंतेवाड़ा से रवाना होगा बीजेपी का परिवर्तन यात्रा रथ, नेताओं ने की पूजा
फुल स्क्रीन में देखें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दंतेवाड़ा से रवाना होगा बीजेपी का परिवर्तन यात्रा रथ, नेताओं ने की पूजा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी दलों ने कर ली है. लगातार 15 साल तक सत्ता में रही बीजेपी इस बार कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जोर-शोर से जुटी हुई है. पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा रथ रवाना करने की भी तैयारी कर ली है. देखें तस्वीरें…

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी बजा नहीं है. इससे पहले ही पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हर दल एक-दूसरे से बढ़त बनाने में जुटा हुआ है. कांग्रेस शासित इस प्रदेश में बीजेपी फिर से अपनी सरकार बनाना चाहती है. इसलिए उसने सबसे पहले 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की.

बीजेपी ने अब प्रचार के लिए ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की है. इसके लिए रथ तैयार हो गया है. उसका पूजन आज छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ किया. यहां जयश्री राम के नारे लगे. साथ ही बदलबो-बदलबो, बदलके रहिबो, भ्रष्टाचारी सरकार बदलबो के नारे लगे.

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एक प्रचार गीत भी पार्टी ने तैयार किया है. इसमें कहा जा रहा है- बदलबो-बदलबो, कोयला चोर सरकार बदलबो. पार्टी के सीनियर लीडर्स ने इस परिवर्तन यात्रा रथ पर सवार होकर बीजेपी का झंडा लहराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

दो पंडितों ने बाकायदा मंत्रोच्चार के साथ परिवर्तन यात्रा रथ की पूजा करवायी. ओम माथुर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा हाथ में थामे वहां मौजूद थे. बताया गया है कि परिवर्तन यात्रा रथ की शुरुआत दंतेवाड़ा से होगी.

Also Read: दंतेवाड़ा से शुरू होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, मंत्रोच्चार के बीच ओम माथुर ने की रथ की पूजा

छत्तीसगढ़ के बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि कई छोटे-बड़े रथ बनाए गए हैं. ये रथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में जाएंगे. इसकी शुरुआत दंतेवाड़ा से हो रही है. परिवर्तन यात्रा रथ क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस सरकार के काले कारनामों के बारे में बताएगा. साथ ही उनसे अपील करेगा कि सूबे के विकास के लिए छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी की सरकार बनाएं.

Also Read: छत्तीसगढ़ : पाटन में बीजेपी के टिकट पर चाचा भूपेश बघेल को टक्कर देंगे बीजेपी के विजय बघेल Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूरी सूची यहां देखें Also Read: झारखंड समेत 5 राज्यों के 57 बीजेपी विधायक छत्तीसगढ़ में, एक विधानसभा क्षेत्र में बिताएंगे एक सप्ताह Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसी (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, घोषणापत्र के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >