Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कब लगेगा सूतक काल

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान सूतक काल का काफी महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. आइए जानें चंद्र ग्रहण की समय और सूतक काल.

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर के दिन लगने जा रहा है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है इसलिए इस ग्रहण की चर्चा भी काफी हो रही है. आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान सूतक काल का काफी महत्व होता है. आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल और इसके कुछ जरूरी नियम…

9 घंटे पहले लगता है सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सूतक काल लग जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण की समाप्ति के साथ होती है. बता दें कि सूतक काल में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ या शुभ कार्य नहीं किए जाते.

भारत में सभी जगहों से देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान केंद्र ने यह भी बताया है कि 8 नवंबर को घटित होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के सभी स्थानों से चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा. हालांकि, ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरंभ भारत में किसी भी जगह से नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्र उदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी.

पूर्वी हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

देश के पूर्वी हिस्सों से ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों दिखाई देगी. यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

रांची में 9 मिनट तक देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता ने शनिवार को बताया कि रांची में 9 मिनट, तो हजारीबाग में 10 मिनट तक लोग चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे. केंद्र की ओर से बताया गया है कि आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा.

चंद्र ग्रहण के दौरान क्‍या करें और क्‍या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. मंदिर या घर के मंदिर के पट भी इस दौरान पट बंद किए जाते हैं.

  • सूतक काल के दौरान कुछ खाएं-पिएं नहीं. पके हुए भोजन, दूध, दही आदि में तुलसी के पत्‍ते डाल दें. ताकि चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक असर भोजन पर न पड़ें.

  • चंद्र ग्रहण के बाद स्‍नान-दान जरूर करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >